Try GOLD - Free
ब्रेकअप के बारे में पैरेंट्स को जरूर बताएं
Mukta
|March 2023
रिलेशनशिप में ब्रेअकप एंग्जाइटी और डिप्रैशन ले कर आता है. इस के चलते कई युवा बगैर काउंसलिंग के गलत कदम तक उठा लेते हैं. ऐसे में अगर पेरैंट्स से अपनी समस्या बताई जाए तो वे सब से नजदीकी काउंसलर बन कर सामने आ सकते हैं.
4 वर्षों की लंबी रिलेशनशिप के बाद तान्या और तनुज का ब्रेकअप हो गया था. तान्या बहुत उदास थी मगर उस ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया. चुपचाप अपने कमरे में जा कर दरवाजा बंद कर लिया. वह देर तक पुरानी बातें याद करती रही. तनुज की फोटो देखती रही और मैसेजेस पढ़ती रही. दर्द से उस का सिर फट रहा था. न चाहते हुए भी उस की आंखों से आंसू बह रहे थे. उसे अपने दिल में एक तरह का खालीपन, अपमान और धोखे का एहसास हो रहा था. यहां तक कि उस ने एकदो बार सुसाइड करने की बात भी सोच ली.
शाम तक वह कमरे से नहीं निकली और अगले दिन भी गुमसुम व उदास सी अपने कमरे में ही रही. मां को चिंता हुई. मां ने उस के कमरे का दरवाजा खुलवाया. बेटी की आंखें देख कर ही वे समझ रही थीं कि वह किसी बात पर बहुत अपसेट है.
"क्या हुआ बेटे? कोई बात है क्या?"
"नहीं मां, कुछ भी नहीं," तान्या ने टालना चाहा.
मां ने उस का चेहरा अपनी तरफ करते हुए कहा, ‘‘मां से झूठ बोलेगी, बता क्या बात है?"
अब तान्या चुप नहीं रह सकी. फूटफूट कर रोती हुई बोली, "मां तनुज ने मुझे धोखा दिया. उस का किसी और लड़की के साथ भी अफेयर चल रहा है. मैं ने उस से ब्रेकअप कर लिया है."
"तो इस में रोने की क्या बात है? यह तो अच्छा हुआ न कि तुझे उस की असलियत जल्दी पता चल गई. अगर वह किसी और के साथ भी रिश्ते में है और तुझे धोखा दे रहा है तो ऐसे इंसान को छोड़ देने में ही समझदारी है. कल को तुम दोनों ज्यादा आगे बढ़ जाते या शादी कर लेते और तब तुम्हें तनुज की असलियत पता चलती तब सोचो क्या होता. तुम्हारे पास तो लौटने का रास्ता भी न होता. मगर अभी बात ज्यादा नहीं बढ़ी है. एक झटके में उसे दिल से निकाल और आगे बढ़ जा."
"पर मां, यह इतना आसान नहीं है. मैं उसे कैसे भूलूंगी? हम दोनों एकदूसरे से इतना प्यार करते थे. वह ऐसा कैसे कर सकता है?"
"कैसे कर सकता है, यह सोचना फुजूल है. उस ने ऐसा किया तो अब तुझे क्या करना है, यह सोच. यह कि ऐसे शख को भू ही समझदारी है. जिस ने तेरी कदर नहीं की, तुझे धोखा दिया, विश्वास तोड़ा उसे याद करने में एक पल भी बरबाद करना गलत है. उसे तेरे प्यार की परवा नहीं तो तू क्यों परवा करती है उस की?
This story is from the March 2023 edition of Mukta.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Mukta
Mukta
इन्फ्लुएंसर्स का कहर जेनजी हवाले है कैसे फूहड़ लोगों के हाथों में
सोशल मीडिया ऐसे बड़े समुद्र में तबदील हो चुका है जिस में मीठा पानी भी खारे पानी में बदल जाता है. यहां अगर अच्छा इन्फ्लुएंसर भी है तो भी वह गंदों के बीच ढक दिया जाता है.
7 mins
January 2026
Mukta
हौकी वाल सरपंच
उन्हीं में से एक नीरू यादव अपने गांव से जुड़ कर समाज के कामों को कर रही है. ऐसा नहीं है कि वह सोशल मीडिया से नहीं जुड़ी, मगर उस ने अपनी रूट नहीं छोड़ी है.
4 mins
January 2026
Mukta
प्रेम समस्याएं
मैं 11वीं कक्षा का छात्र हूं. 10वीं की एक लड़की से प्यार हो गया था, लेकिन उस ने दोस्ती से भी मना कर दिया.
4 mins
January 2026
Mukta
टैक गैजेट्स
इस डायनैमिक, वायरलैस एलईडी ग्लासेस में 164 चमकदार लैंप बीड्स हैं जो शानदार विजुअल इफैक्ट बनाते हैं.
1 min
January 2026
Mukta
इंस्टा होलीवुड
एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री में सेंसेशन बन कर उभरे जस्टिन बीबर अब अपने अतरंगी कपड़ों व हुलिए के लिए जाने जाते हैं.
2 mins
January 2026
Mukta
यूथ की दबती आवाज और अचानक फूटता गुस्सा
सोशल मीडिया पर यूथ अपनी बात रखने से ज्यादा भड़ास निकालते दिखाई देते हैं.
4 mins
January 2026
Mukta
एआई की असली दुनिया का सच
एआई जिस रफ्तार से हमारी जिंदगी में घुसता जा रहा है, उतनी ही तेजी से एक नया डर भी पैदा कर रहा है, सच और झूठ के बीच का फर्क मिटने का डर.
3 mins
January 2026
Mukta
सोशल मीडिया पर कैसे बज बनीं - तारा सुतारिया
'टौक्सिक' से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ.
4 mins
January 2026
Mukta
आरिया हेगड़े ट्रेंड फौलोअर या ट्रेंड सैंटर
आरिया हेगड़े एक सक्सैसफुल डिजिटल फैशन फेस है, लेकिन अभी उस की जर्नी 'सेफ इन्फ्लुएंसर' स्टेज पर है.
1 min
January 2026
Mukta
जेनजी और उस की वायरल दादादादी की जोड़ियां
सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे इन्फ्लुएंसर्स हैं जो अपने घर के बड़ेबुजुर्गों के साथ अपनी रील्स बनाते हैं, कुछ बड़े क्रिएटिव ढंग से वीडियो बना रहे होते हैं जो दिखने में अच्छी भी लगती हैं मगर कुछ ऐसे भी हैं जो व्यूज के चलते उन का मजाक बनाने से भी परहेज नहीं करते.
5 mins
January 2026
Translate
Change font size

