Try GOLD - Free
कैसे करें पढ़ाई ?
Sadhana Path
|February 2023
पढ़ाई की अच्छी आदतें विकसित करने से स्कूल-कॉलेज के कॅरियर में भी लाभ होगा। सबसे पहले तो आपको अपने कामों का जिम्मेदार होना होगा।
-
केवल आप ही तय कर सकते हैं कि आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी, आप अपने समय व संसाधनों का कैसे उपयोग करेंगे। अपने दोस्तों या छात्रों के बहकावे में आकर समय बरबाद न करें। 'बिग पिक्चर' को दिमाग में रखें। आपको पता होना चाहिए कि कब और क्या करना है। अपने लक्ष्य दिमाग में रखें। लोगों को अपने काम पर हावी न होने दें। अपने दिन के उत्पादक समय का पता लगाएं। अगर सुबह के समय पढ़ाई अच्छी होती हो तो कठिन विषय उसी समय लें। यदि एकाग्रता में कमी आ रही हो तो उस समय कोई आसान विषय पढ़ें।
यदि कुछ समझ न आए तो पढ़ने के नए-नए तरीके खोजें। बार-बार उस सामग्री को पढ़ने से कोई फायदा नहीं होगा। किसी से मदद लें या ग्रुप स्टडी करें।
जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी। जब आपको अपने काम से पूरी संतुष्टि होगी तो, ग्रेड बढ़ियां ही आएगा। कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। इस तरह आप जानेंगे कि आपकी कोशिश का क्या परिणाम रहा। सबसे पहले तो पढ़ने की अच्छी सी जगह तलाशें। यदि सही जगह नहीं मिल पाई तो आप ढंग से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
पढ़ने की सही जगह
• आप आसानी से पढ़ने की बढ़िया जगह का चुनाव कर सकते हैं अगर वहां पहले से ही कोई और बैठता है तो कोई दूसरी जगह चुनें।
• इस तरह आप अनावश्यक शोरगुल से बचे रहेंगे। अच्छी पढ़ाई के लिए माहौल शांत होना चाहिए।
• आसपास से आती आवाजें भी ध्यान भंग करती हैं।
• आपके पास एक अच्छा डेस्क होना चाहिए जिस पर पढ़ाई का सारा सामान आ सके। अगर बार-बार सामान लेने के लिए उठना पड़ा तो काफी समय बरबाद हो जाएगा। अपने पैन, पैंसिल, कॉपी, रबड़ व कम्प्यूटर आदि वहीं रखें।
• आपके पास ऐसी कुर्सी होनी चाहिए जिस पर आप लंबे समय तक आराम से बैठ सकें। अगर कुर्सी आरामदेह नहीं हुई तो पढ़ने में मन नहीं रमेगा।
• आपके आसपास का तापमान भी ज्यादा गर्म या ज्यादा सर्द न हो कर, सामान्य होना चाहिए।
• पढ़ने के स्थान पर सही प्रकाश व्यवस्था हो ताकि आंखों पर जोर न पड़े । कम रोशनी में पढ़ने से सिर-दर्द होगा और पढ़ाई भी ढंग से नहीं हो पाएगी।
पढ़ने के समय का प्रबंधन
This story is from the February 2023 edition of Sadhana Path.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Sadhana Path
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Translate
Change font size
