Try GOLD - Free
प्रेमिका के प्लान में बच्चे बने गवाह
Satyakatha
|January 2023
दृश्यम फिल्म में पिता के प्लान में बच्चों ने बखूबी साथ दिया, जिस से हत्याकांड का राज खुल नहीं पाया. किंतु गाजियाबाद की कविता ने जब पति की मौत से बचाव की योजना बनाई, तब प्रोटोकाल और बच्चों की वजह से ही उस का भेद खुल गया ! कैसे हुआ वह सब? पति की मौत का राज आखिर क्या था ? पढ़िए, मर्डर को सुसाइड बनाने वाली इस दिलचस्प कहानी में...
राजधानी दिल्ली से सटे गजियाबाद के कवि नगर थाने की पुलिस 35 वर्षीय महेंद्र राणा नाम के व्यक्ति की मौत को ले कर उलझ गई थी. उस की लाश की स्थिति और डबडबाए आंसुओं से भरी पत्नी समेत रोतेबिलखते बच्चों को देख कर पुलिस ने शुरुआत में आत्महत्या का मामला समझ लिया था.
दरअसल, उस की पत्नी कविता 30 नवंबर, 2022 की रात अपने पति महेंद्र राणा को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में ले कर पहुंची थी. वह उसी अस्पताल में नर्स थी.
महेंद्र राणा की हालत देखते ही इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने कहा, "क्या कविता, इतनी समझदार नर्स हो कर भी तुम ने इसे लाने में देर क्यों कर दी?"
"सर! मैं इन की हालत देख कर घबरा गई थी... कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं ?" कविता रूआंसी हो कर बोली.
"ठीक है, ठीक है! अब जल्द से वार्डबौय को बुला कर औक्सिजन लाने को बोलो." कह कर डाक्टर ने महेंद्र के सीने को दोनों हथेलियों से दबा कर दिल को पंपिंग करना शुरू कर दिया.
डाक्टर के ऐसा करते ही महेंद्र के मुंह से कुछ निकलने लगा. तभी डाक्टर ने कहा, "अरे, यह क्या, इस के मुंह में गुटखा भरा है!... आ कर निकालो इसे!"
“जी सर !... यही तो मुसीबत है !! बारबार कह कर मैं थक गई हूं. इन का गुटखा छूटता ही नहीं है!" कविता बोली.
"ठीक है! ठीक है !! तुम्हारा पति जल्द अच्छा हो जाएगा... उस के बाद इसे समझा देना... गुटखा तो एकदम बंद कर दे...! और क्याक्या नशा करता है तुम्हारा पति ?" डाक्टर जांच के साथसाथ सवाल भी करते जा रहा था.
जैसे ही कविता आधी रात के करीब बेहोशी की हालत में अपने पति को इमरजेंसी के गेट पर ले कर आई, उस के साथ काम करने वाले दूसरी और वाले चौंक गए. उन्होंने कविता के पति को आटो से स्ट्रेचर पर लिटाने और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाने में मदद की.
This story is from the January 2023 edition of Satyakatha.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

