Try GOLD - Free
कांग्रेसी नेता का शक बना नासूर
Satyakatha
|August 2022
ऋषभ और भावना की गृहस्थी ठीकठाक चल रही थी कि भावना के अकसर बिजी रहते मोबाइल फोन ने ऋषभ के जेहन में शक का ऐसा जहर घोल दिया कि उस का शक नासूर बन गया. उसी दौरान ऋषभ ने ऐसा कदम उठाया कि वह सलाखों के पीछे पहुंच गया
6 जून, 2022 का वाकया है. रात के तकरीबन 3 बजे थे. थाटीपुर के अत्यंत पौश इलाके रामनगर में सन्नाटा पसरा हुआ था. गरमी के चलते लोग घरों के भीतर एसी, कूलर चला कर गहरी नींद में सोए हुए थे. इन्हीं में एक परिवार कृष्णकांत भदौरिया का भी था, जो एक आलीशान कोठी में रहता था. इसी कोठी में उन का बेटा ऋषभ, पुत्रवधू भावना अपने 2 मासूम बच्चों के साथ रहती थी.
परिवार संपन्न और खुशहाल था, घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी. कोई बड़ी डिग्री न होने के कारण ऋषभ को कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल सकी थी, अत: वह कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले कर नेतागिरी करने लगा था. इस के साथ ही जोड़जुगत बैठा कर पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता तक बन बैठा था.
इस के अलावा वह वक्त गुजारने और पैसा कमाने के मकसद से प्रौपर्टी की खरीदफरोख्त का काम भी करने लगा था, इसलिए दिन में उस का वक्त घर के बाहर ही गुजरता था. ऐसी स्थिति में घर की सारी जिम्मेदारियां उस की पत्नी भावना निभाती थी. दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर पर भावना दिन भर अकेली रहती थी, जिस से उसे बोरियत सी होने लगी थी.
टाइम पास करने के लिए उस की सहेली ने उसे मोबाइल पर रिश्तेदारों और सहेलियों से बातचीत कर वक्त बिताने की सलाह दी. यह सलाह भावना को बेहद पसंद आई.
अब भावना का ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बातचीत में बीतने लगा. कभीकभी वह मोबाइल फोन पर बातचीत में इतना खो जाती कि उसे पति ऋषभ की भी चिंता नहीं रहती. पति का फोन आता तो कई बार वह उठाती ही नहीं.
उधर बारबार फोन करने पर भी जब भावना काल रिसीव नहीं करती तो ऋषभ के दिल की धड़कनें बढ़ जातीं. उसे लगता कि कहीं भावना कौशलेंद्र से तो बात नहीं कर रही. यही सोच कर वह परेशान हो उठता. शहर के हर्षनगर में रहने वाला कौशलेंद्र ऋषभ के बचपन का दोस्त था.
This story is from the August 2022 edition of Satyakatha.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

