Try GOLD - Free
होली की मस्ती में सलमान खान का स्वैग
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2682
फिल्म के पर्दे पर जब सलमान खान की एंट्री होती है, तो सीटियां और तालियां बजने लगती हैं, लेकिन जब होली के दिन सलमान हाथ में रंग की बाल्टी उठाए, चेहरे पर रंगों की बहार लिए अपने दोस्तों और बच्चों के बीच असली 'एंट्री' लेते हैं तो मस्ती का पूरा आलम छा जाता है।
सलमान के लिए होली हमेशा से एक आनंद और जश्न की वजह रही है। उनके घर परिवार में हर त्योहार, पूरे जोश और उमंग से मनाने की वो रवायत है जिसे सलीम खान साहब ने प्यार और भाईचारे की मिट्टी से सींचा है। आज भले ही दुनिया सलमान खान को 'भाईजान' कहती हो, लेकिन होली वाले दिन वे आज भी उसी शरारती अब्दुल राशिद में बदल जाते हैं, जिसे रंगों से भीगने के बाद घर के सोफे पर बैठकर सोफा कवर को रंगीन करने के कारण अपनी मम्मी से डांट का डर सताता था।"
होली का त्योहार आते ही हवाओं में एक अलग ही मस्ती घुल जाती है। बॉलीवुड में भी इस त्यौहार की धूम मचनी शुरू हो चुकी है और जब बात बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की आती है, तो ये रंग और भी गहरे हो जाते हैं।
सलमान खान अपने बचपन में इंदौर में रहते थे। वे अपने चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ बहुत पारंपरिक और मस्तीभरी होली खेलते थे। वे अपने अड़ोस पड़ोस के हमउम्र दोस्तों को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही राजवाड़ा की प्रसिद्ध गेर (होली जुलूस) का भी आनंद लेते थे और पानी के गुब्बारों का भी जमकर इस्तेमाल करते थे।
सलमान खान इंदौर में अपने बचपन के दिनों में होली के दिन भी दोस्तों के साथ साइकिल चलाना, कुल्फी खाना और पतंगबाजी के साथ होली मनाते थे। वे एक आम इंदौरवासी की तरह पारंपरिक अंदाज में रंगों का त्योहार एन्जॉय करते थे। उनका इंदौर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है और वे शहर की गलियों में बड़े हुए हैं। पलासिया की गलियों में दोस्तों के साथ घूमना और जमकर गुलाल और पानी से होली खेलना और इस मौके पर बनने वाली गुजिया और अन्य पारंपरिक पकवानों की प्लेट दर प्लेट चट कर जाना, उनके होली के दिन का सबसे मजेदार हिस्सा होता था।

This story is from the Mayapuri Edition 2682 edition of Mayapuri.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Mayapuri
Mayapuri
भावुक हुए रितेश-जेनेलिया, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन ने रितेश को कहा छोटा भाई
20 अप्रैल को मुंबई में रितेश देशमुख की मचअवेटेड ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया.
5 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
प्रियदर्शन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अन्नू कपूर, पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला
डायरेक्टर प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला'
प्रियदर्शन की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
फिल्म 'किंग' के बाद 'जवान 2' की तैयारी में लगे शाहरुख खान?
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स में से एक को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
टी-सीरीज़ के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान: कंपनी ने जारी की चेतावनी, फर्जी ईमेल के झांसे में न आएं फैंस
आजकल के डिजिटल दौर में जहाँ एक तरफ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखाधड़ी करने वाले भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
क्या सुपरस्टार अक्षय कुमार का बेटा आरव कमा रहा है महीने के सिर्फ 4500 रुपये ?
आजकल के दौर में जहाँ स्टार किड्स अपनी लग्जरी लाइफ और महंगी गाड़ियों के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया ने एक बिल्कुल अलग ही रास्ता चुना है।
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
प्रेग्रेंसी के चलते 'राका' में कम होगा दीपिका पादुकोण का रोल, मेकर्स ने दिया बयान
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बताया 'पीआर का किंग', सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
हाल ही में विजय वर्मा अपनी फिल्म 'मटका किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं.
1 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस किए 10 करोड़ रुपये, मेकर्स से किया ये वादा
रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर बीते कुछ हफ्तों में बड़ा मोड़ देखने को मिला.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Mayapuri
पैसे होने के बावजूद राजपाल यादव को क्यों जाना पड़ा जेल ? एक्टर ने बताई वजह
राजपाल यादव इन दिनों अपने कर्ज और चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2690
Listen
Translate
Change font size

