Try GOLD - Free
महिला महामंडलेश्वर का कामुक प्यार
Manohar Kahaniyan
|November 2025
प्रोफेसर की नौकरी छोड़ पूजा शकुन पांडेय संन्यासिनी बन गई.
वह हिंदू महासभा से भी जुड़ी हुई थी. इस के बाद वह निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बना दी गई. अब उसे अन्नपूर्णा भारती के नाम से जाना जाने लगा.
महामंडलेश्वर बनने के बाद पूजा शकुन पांडेय ने अपना जीवन भले ही सनातन धर्म की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था, लेकिन वह अपने प्रेमी अभिषेक गुप्ता को नहीं भुला सकी थी. प्रेमी को पाने की जिद एक दिन पूजा शकुन पांडेय को जेल की सलाखों के पीछे इस तरह ले गई कि...
कहते हैं इंसान की महत्त्वाकांक्षा या तो उसे शिखर पर पहुंचा देती है या शून्य पर ले आती है. बस फेर उस की सोच और नीयत का होता है. एक साधारण सी युवती पूजा शकुन पांडे कुछ ही सालों में धर्म के क्षेत्र में इतना आगे पहुंची कि देश के सब से बड़े अखाड़े ने उसे महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी और वह महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारतीपुरी बन गई.
ये सब संभव हुआ महत्त्वाकांक्षा के कारण. लेकिन बात वहीं आ गई, सोच और नीयत की. चूंकि महामंडलेश्वर जैसे रसूखदार और सम्मानित ओहदे पर पहुंचने के बाद भी अन्नपूर्णा भारती ने अपनी छोटी सोच के कारण कुछ ऐसा कर दिया कि आज हर कोई उस के नाम पर थूथू कर रहा है.
पूरा माजरा समझने के लिए कहानी को पूरा जानना जरूरी है, जिस की शुरुआत कब और कैसे हुई, ये तो बाद में बताएंगे, लेकिन पहले उस घटना को जान लेते हैं जो 26 सितंबर, 2025 को हुई.
उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता (30) खैर तहसील में टीवीएस बाइक का शोरूम चलाते थे. उन्होंने 21 अगस्त, 2025 को ही टीवीएस का ये शोरूम खोला था. इस से पहले वह पिता के साथ कचौरा में ही आढ़त का कारोबार करते थे.
वैसे तो उन के पापा नीरज गुप्ता आढ़त का ही कारोबार करते हैं, लेकिन यदाकदा जब काम थोड़ा कम होता था तो वह बेटे का हाथ बंटाने के लिए उस के शोरूम पर चले आते थे. वैसे बाइक शोरूम को अभिषेक ही अपने चचेरे भाई जीतू के साथ चलाते थे.
हाथरस के कचौरा गांव में रहने वाले अभिषेक के परिवार में मम्मीपापा के अलावा एक छोटा भाई आशीष गुप्ता व बहन है. कुल मिला कर उस का परिवार काफी संपन्न है.
This story is from the November 2025 edition of Manohar Kahaniyan.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size
