Try GOLD - Free
ट्रांसजेंडर को बच्चा
Manohar Kahaniyan
|March 2023
भारत के सब से अधिक शिक्षित प्रदेश केरल के 2 ट्रांसजेंडर्स के बीच सैक्सुअल संबंध के अनोखे मामले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इस की खास वजह वैसे ट्रांसजेंडर का एक बच्चे को जन्म देना है, जो लिंग परिवर्तन कर लड़की से लड़का बन चुका है. पढ़िए, ट्रांसजेंडर जोड़े के प्यार की अनोखी दास्तान...
-
केरल के कोझिकोड जिले में जाहद फाजिल और जिया पावल एक ट्रांसजेंडर जोड़ी है. पेशे से डांसर जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था, जिस की दोस्ती जब जाहद से हुई थी, तब वह लड़की थी. यानी जाहद का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था. दोनों ने कुछ दिनों में ही पाया कि उन के बीच विपरीत लिंग जैसा आकर्षण है. एकदूसरे के प्रति यही सैक्सुअल खिंचाव उन में आपसी प्रेम का कारण भी बना. वे एक प्रेमी युगल बन गए, लेकिन उन के अपने लिंग की अनुभूति अलगअलग थी.
तब लड़की जैसी दिखने वाली जाहद ने महसूस किया था कि उस में लड़का होने के तमाम बायोलोजिकल गुण हैं. इसी तरह से जिया को भी अहसास हुआ था कि वह लड़का जरूर है, लेकिन उस के सारे लक्षण लड़कियों जैसे ही हैं. फिर क्या था, उन्होंने अपने अपने दिल की सुनी और हमेशा एकदूसरे का हाथ थामे रहने के लिए अपने अपने लिंग परिवर्तन करवा लिए इस तरह से जाहद फाजिल लड़की से लड़का और जिया पावल लड़का से लड़की बन गई और फिर दोनों एक ट्रांसजेंडर जोड़ी के रूप में सोशल मीडिया पर छा गए.
यह करीब कोरोना काल के पहले साल 2019 की बात है. तब उन्होंने अपनी प्रेम कहानी के साथ जिंदगी को अलग अंदाज में जीने की शुरुआत की और अपने अनुभवों को इंस्टाग्राम पर भी साझा करने लगे. कहने को उन का लिवइन रिलेशन था, लेकिन सब कुछ जानपहचान वालों की नजर में था. किसी से कुछ भी छिपा नहीं था.
वे चाहते थे कि उन की कहानी अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग तरह की हो. वे समाज में सम्मान पाएं और भविष्य में याद किए जाएं. साथ उन की महत्त्वाकांक्षा सामान्य जोड़े की तरह अपना परिवार भी बनाने की थी. वे कम से कम एक बच्चा भी चाहते थे.
इस दिली तमन्ना को पूरा करने के लिए उन्होंने मांबाप बनने के लिए जानकारियां जुटानी शुरू कीं. कुछ लोगों से बात की. सलाह ली. फिर इस नतीजे पर पहुंचे कि कोई बच्चा गोद ले कर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. ऐसा कर वे उस बच्चे के मातापिता कहला सकते थे. एक पैरेंट्स का सपना पूरा कर सकते थे, लेकिन वे बच्चे के जन्म देने वाले पैरेंट्स नहीं कहला सकते थे.
This story is from the March 2023 edition of Manohar Kahaniyan.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

