Try GOLD - Free
शर्तिय बच्चा पैदा करने वाले मिर्ची बाबा के निकले आंसू
Manohar Kahaniyan
|October 2022
मजदूर से महामंडलेश्वर बना राकेश दुबे उर्फ मिर्ची बाबा जान चुका था कि लोगों को धर्म के नाम पर आसानी से निचोड़ा जा सकता है. इसलिए वही उस ने किया. प्रसिद्धि बढ़ी तो वह निस्संतान महिलाओं को बच्चा पैदा करने का इलाज भी करने लगा. इसी मामले में वह ऐसा फंसा कि...
वह बीती 16 जुलाई की मानसूनी दोपहर थी, जब एक आटोरिक्शा भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी की घुमावदार सड़कों से होता हुआ एक बंगले, जिस का नंबर ए-53 है, के सामने रुका. आटो से एक जवान महिला नीचे उतरी. उस ने आटो का किराया दिया और यूं ही शायद उत्सुकतावश इधरउधर देखती उस बंगले में दाखिल हो गई.
भोपाल की इस पौश रिहायशी टाउनशिप में छोटेबड़े स्वतंत्र मकानों की लंबी श्रृंखला है, जहां रहने वाले सभी लोग सभ्य और शिक्षित हैं. लेकिन आमतौर पर एकदूसरे से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं. महिला शायद इस कालोनी में पहली बार आई थी, इसलिए करीने से बसी इस कालोनी को हैरानी से देखते हुए दरवाजा खुलने का इंतजार कर रही थी.
भव्य दोमंजिले इस बड़े से बंगले के अंदर की मायावी और रहस्यमय दुनिया से कालोनी के लोग अच्छी तरह वाकिफ थे, क्योंकि इस में मिर्ची बाबा रहते थे. कोई 2 साल पहले तक इस मकान में दिन भर चहलपहल बनी रहती थी और बाहर मुस्तैद गनमैन तैनात रहते थे. बंगले के सामने की सड़क पर खड़ी बड़ीबड़ी गाड़ियों का जमावड़ा बता देता था कि इस में कोई रसूखदार और गैरमामूली शख्स रहता है.
लेकिन राज्य में जब 2020 में कांग्रेस सरकार गई और भाजपा की सरकार बनी तो बंगले की रौनक फीकी पड़ने लगी. क्योंकि मिर्ची बाबा को मिला राज्यमंत्री का दरजा छिन गया था. तब से कालोनी के शांतिप्रिय लोगों को थोड़ी राहत मिली थी क्योंकि अब पहले जैसी भीड़ यहां नहीं लगती थी. फिर भी इक्कादुक्का लोग आया करते थे, जिन पर कोई ध्यान नहीं देता था.
ऐसा ही उस दिन हुआ, जब आटोरिक्शा से वह महिला उतर कर अंदर गई. उस के अंदर जाने के बाद इस मकान में क्या हुआ था, यह लोगों को 9 अगस्त को मीडिया के जरिए पता चला जब उन्होंने यह खबर देखी और सुनी कि मिर्ची बाबा को दुष्कर्म के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस से मीनाल रेसीडेंसी ही नहीं बल्कि पूरे भोपाल, मध्य प्रदेश और मिर्ची बाबा को जानने वाले देश के दूसरे लोग भी चौंके थे. क्योंकि इस बाबा की पहुंच कांग्रेस सरकार जाने के बाद भी ऊपर तक थी और इस के भक्तों की संख्या भी अच्छीखासी थी.
This story is from the October 2022 edition of Manohar Kahaniyan.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

