Try GOLD - Free
भुतहा कमरा
Champak - Hindi
|June First 2024
'मैं काफी थक गया हूं. मुझे थोड़ा शिकंजी पीने दो, उसके बाद काम करूंगा,' जंपी बंदर बाजार से घर लौटते हुए बुदबुदाया...
वह एक गिलास शिकंजी के लिए बगल के कमरे में दाखिल हुआ.
"अरे, ये क्या, गिलास खाली कैसे हो गया?" जंपी हैरान हो कर बुदबुदाया.
जंपी ने सोचा कि शायद वह पहले ही शिकंजी पी चुका है और अब भूल गया, इसलिए उस ने इस बात पर अधिक ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ऐसा लगातार होने लगा तो उसे गुस्सा आ गया.
"यह कौन बदतमीज व्यक्ति है जो रोज मेरी शिकंजी पी रहा है. मैं चोर को पकड़ कर ही रहूंगा," जंपी हवा में घूंसा लहराते हुए चिल्लाया.
उस दिन के बाद वह कमरे में शिकंजी का गिलास रखने के बाद कमरे के बाहर छिप कर उस पर नजर रखने लगा, लेकिन जब काफी देर बाद वह कमरे में जाता तो उसे शिकंजी का गिलास खाली मिलता था.
परेशान हो कर चोर को पकड़ने के लिए जंपी ने अपने घर में सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, लेकिन शिकंजी, कोल्डड्रिंक और पानी आदि का गायब होना फिर भी जारी रहा और चोर का कोई पता नहीं चला.
यह सब देख कर जंपी को विश्वास होने लगा कि उस कमरे में कोई भूत है और वह एक हौंटेड रूम है. यह बात दिमाग में आते ही जंपी ने उस कमरे की तरफ जाना बंद कर दिया और अब वह एक बड़ा मकान होते हुए भी केवल एक ही कमरे का इस्तेमाल करता था.
इस बात को काफी दिन बीत गए. एक शाम उस के घर में उसके पुराने दोस्त चीकू खरगोश और मीकू चूहा आए.
जंपी ने उन दोनों का स्वागत किया और उन्हें अच्छा सा भोजन बना कर खिलाया."वाह, खाना खा कर तो मजा आ गया बहुत स्वादिष्ठ था. अब तो बहुत तेज नींद आ रही है. जंपी तुम मुझे मेरा कमरा दिखा दो, अब तो मैं चादर तान कर सोऊंगा," मीकू अपने पेट पर हाथ फेरते हुए बोला.
"माफ करना मीकू, लेकिन तुम्हें हमारे साथ यहीं इसी कमरे में सोना पड़ेगा," जंपी ने खेदपूर्ण स्वर में कहा.
"कोई बात नहीं जंपी, हम सब यहीं पर एडजस्ट कर लेंगे. वैसे दूसरे कमरों में क्या पेइंगगेस्ट रहते हैं?" चीकू ने पूछा.
"नहीं, वे सब तो खाली हैं," जंपी ने तुरंत जवाब दिया.
"कमाल है, सारे कमरे खाली हैं फिर भी तुम हम से यहां सोने के लिए कह रहे हो. बाकी सारे कमरों में खजाना है क्या?" मीकू जंपी को चिढ़ाते हुए बोला.
This story is from the June First 2024 edition of Champak - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Champak - Hindi
Champak - Hindi
फ्लौप प्लान
गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
क्रोनोट्रोन 3000
क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
बत्ती बंद, टेंशन चालू
गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक
घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।
6 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
कन्ना और मीनू का ग्रेट मैंगो चैलेंज
फल बाजार में गर्मियों की खुशबू आ रही थी, गरम, मीठी और लोगों की चहलपहल थी.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
स्विगी स्क्कीकी बैटी
बैटी एक छोटा सा चमगादड़ था, जिस का शौक बड़ा था. उसे दिल खोल कर गाना और पेड़ की टहनियों पर उलटा लटकना काफी पसंद था.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
मेकअप बौक्स
एक सुहावनी रविवार की दोपहर को तीन शरारती लड़कियों की मौजूदगी के बावजूद घर में शांति छाई हुई थी. न टीवी चलने की आवाज थी, न हंसने की, न भागदौड़ की, न लड़ाईझगड़े और न ही कोई छीनाझपटी की. तो फिर वे कहां गायब हो गईं?
5 mins
May First 2026
Champak - Hindi
दिखाओ और बताओ
लतिका इंद्रधनुषी सीढ़ियां चढ़ गई. बैंगनी ... गहरा नीला ... नीला ...
5 mins
May First 2026
Champak - Hindi
बैस्ट मैंगोज ऑफ द सीजन
चंपकवन के बाहरी इलाके में एक खूबसूरत आम का बगीचा था.
4 mins
May First 2026
Champak - Hindi
आम का दाम
जैसे ही सूरज ढलने लगा, चेतगंज जंगल के किनारे रंगबिरंगा बाजार चहलपहल से भर उठा. फलों और सब्जियों के स्टौल हर जगह दिखाई देने लगे. बौबी भालू, लूलू शेरनी, पौपी तोता और कई अन्य जानवर और पक्षी ताजे, रसीले आमों से भरी अपनी ठेलियों के बगल में शान से खड़े थे.
5 mins
May First 2026
Listen
Translate
Change font size

