Facebook Pixel असफलता के बाद असफसलता | Champak - Hindi - children - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

असफलता के बाद असफसलता

Champak - Hindi

|

November First 2022

बच्चों की कहानी

- एस. वरालक्ष्मी

असफलता के बाद असफसलता

मेन्स क्लोथिंग स्टोर यानी पुरुषों के कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करते हुए डमरू गधे का यह पहला दिन था. दुकान में चारों में ओर कपड़ों का निरीक्षण करते हुए जब डमरू चल रहा था तो वह थोड़ा हैरान दिख रहा था.

वह रौकी गैंडा, जो मालिक था उस के पास गया. रौकी कैशियर की डैस्क पर बैठा पड़ताल में लगा हुआ था.

डमरू ने पूछा, “मालिक, क्या हम सैकंड हैं, कपड़े बेच रहे हैं? सारे कपड़े तो पुराने, फटे और मुरझाए से दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, इन शर्ट्स में से तो कुछ की एक ही बाजू है, दूसरी बाजू है ही नहीं.” परंतु रौकी खुश लग रहा था.

वह हंसा और उस ने विस्तार से बताया, "नहीं, आजकल ये ही कपड़े फैशन में हैं और लोगों को भी इस तरह के कपड़े पसंद आते हैं."

त्योरियां चढ़ाते हुए डमरू ने पूछा, "बड़ी अजीब बात है. आखिर कोई ऐसे कपड़े क्यों पहनेगा?”

रौकी मुसकराया और चुलबुले अंदाज में बोला, "इन्हें छोड़ दो डमरू, ये न तो तुम्हारे लिए हैं और न ही मेरे लिए मेरे विचार से केवल एकदो व्यक्ति ही ऐसे कपड़े पहनते हैं."

तभी चीनू चीते ने दुकान में प्रवेश किया. डमरू तुरंत उस के स्वागत में आगे बढ़ा.

साफ दिख रहा था, चीनू ने वहां जो कुछ भी देखा, उस से वह बहुत खुश दिखाई दे रहा था. उस ने कुछ दे कमीजें चुनीं और डमरू को पकड़ा दी, वह कैशियर की टेबल पर कमीजों को रख आया.

चीनू रौकी के पास आया और खुशी से बोला, "मैं ये कमीज लूंगा. असल में तुम्हारे कलैक्शन को मैं इतना ज्यादा पसंद करता हूं कि मैं 100 कमीजों के और्डर देना चाहता हूं."

खुश होते हुए रौकी ने सोचा कि वह और्डर से कितना रूपया कमाएगा.

जब चीनू हर चीज की कीमत चुकाने वाला था, ठीक तभी डमरू मुसकराया और बड़ी मासूमियत से बोला, "सर, इस तरह की कमीजों को खरीदने वाला एक पागल ही होगा."

एक पल के लिए चीनू और रौकी अवाक रह गए थे.

तब चीनू गुस्से में चीखने लगा, “क्या कहा? मुझे ऐसा कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?”

घबराते हुए डमरू ने रौकी की तरफ इशारा करते हुए विस्तार से बताया, “अररर... मैं नहीं, सर, ये हैं, जो ऐसा बोल रहे थे, जब आप यहां दुकान में प्रवेश कर रहे थे."

MORE STORIES FROM Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्लौप प्लान

गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

क्रोनोट्रोन 3000

क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

बत्ती बंद, टेंशन चालू

गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक

घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।

time to read

6 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

कन्ना और मीनू का ग्रेट मैंगो चैलेंज

फल बाजार में गर्मियों की खुशबू आ रही थी, गरम, मीठी और लोगों की चहलपहल थी.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

स्विगी स्क्कीकी बैटी

बैटी एक छोटा सा चमगादड़ था, जिस का शौक बड़ा था. उसे दिल खोल कर गाना और पेड़ की टहनियों पर उलटा लटकना काफी पसंद था.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मेकअप बौक्स

एक सुहावनी रविवार की दोपहर को तीन शरारती लड़कियों की मौजूदगी के बावजूद घर में शांति छाई हुई थी. न टीवी चलने की आवाज थी, न हंसने की, न भागदौड़ की, न लड़ाईझगड़े और न ही कोई छीनाझपटी की. तो फिर वे कहां गायब हो गईं?

time to read

5 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

दिखाओ और बताओ

लतिका इंद्रधनुषी सीढ़ियां चढ़ गई. बैंगनी ... गहरा नीला ... नीला ...

time to read

5 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

बैस्ट मैंगोज ऑफ द सीजन

चंपकवन के बाहरी इलाके में एक खूबसूरत आम का बगीचा था.

time to read

4 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

आम का दाम

जैसे ही सूरज ढलने लगा, चेतगंज जंगल के किनारे रंगबिरंगा बाजार चहलपहल से भर उठा. फलों और सब्जियों के स्टौल हर जगह दिखाई देने लगे. बौबी भालू, लूलू शेरनी, पौपी तोता और कई अन्य जानवर और पक्षी ताजे, रसीले आमों से भरी अपनी ठेलियों के बगल में शान से खड़े थे.

time to read

5 mins

May First 2026

Translate

Share

-
+

Change font size