Facebook Pixel हरे चारे के अभाव में साइलेज से पशुधन की पोषण सुरक्षा | Modern Kheti - Hindi - business - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

हरे चारे के अभाव में साइलेज से पशुधन की पोषण सुरक्षा

Modern Kheti - Hindi

|

1st February 2025

देश में पशुधन के पोषण हेतु हरे और पौष्टिक चारे की बहुत कमी है। निरंतर घटती जोत के कारण मात्र 4 प्रतिशत कृषि भूमि पर हरे चारे का उत्पादन संभव हो पा रहा है।

- डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर

हरे चारे के अभाव में साइलेज से पशुधन की पोषण सुरक्षा

जबकि देश की कुल कृषि भूमि में से 8 प्रतिशत जमीन पर हरे चारे की पैदावार होनी चाहिए। सघन फलस चक्र में चारे की फसलें उगाने के बावजूद वर्ष में दो बार हरे चारे की कमी के अवसर आते हैं। मानसून शुरु होने से पहले यानि अप्रैल-जून तथा मानसून समाप्त होने के बाद यानी अक्तूबर-नवम्बर में हरे चारे की कमी होती है। जबकि जनवरी-मार्च एवं अगस्त-सितंबर महीनों के दौरान हरा चारा आवश्यकता से अधिक मात्रा में उपलब्ध रहता है। इसके अलावा वर्षा एवं शीत ऋतु में चरागाहों में भी प्रचुर मात्रा में घास उपलब्ध रहती है। यदि आवश्यकता से अधिक मात्रा में उत्पादित हरे चारे को उपयुक्त तरीके से सरंक्षित कर लिया जाये तो चारा संकट/ अभाव के दिनों में पशुधन को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा सकता है। हरा चारा सरंक्षण हेतु साइलेज सर्वश्रेष्ठ विधि है। अधिकतर पशुपालक पशुओं को अपौष्टिक भूसा या पुआल खिलाते हैं जिससे पशुओं के स्वास्थ और उनकी उत्पादन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है क्योंकि सूखे चारे में प्रोटीन, खनिज तत्व एवं ऊर्जा की उपलब्धता कम होती है। हरे चारे की कमी के समय साइलेज खिलाकर पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। साइलेज की पाचनशीलता व स्वाद अच्छा होता है। इसमें 80-90 प्रतिशत हरे चारे के बराबर पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

हरा चारा जिसमें नमी की पर्याप्त मात्रा होती है, को हवा की अनुपस्थिति में जब किसी गड्ढे में दबाया जाता है तो किण्डवन की क्रिया से वह चारा कुछ समय बाद एक अचार की तरह बन जाता है जिसे साइलेज कहते हैं। दूसरे शब्दों में हरे चारे को हवा की अनुपस्थिती में गड्ढे के अंदर रसदार परिरक्षित अवस्था में रखने से चारे में लैक्टिक अम्ल बनता है जो चारे का पीएच कम कर देता है तथा हरे चारे को सुरक्षित रखता है। इस सुरक्षित हरे चारे को साइलेज कहते हैं। हरे चारे की कमी के समय साइलेज खिलाकर पशुओं को स्वस्थ और उत्पादक बनाया जा सकता है।

साइलेज बनाने हेतु उपयुक्त फसलें

MORE STORIES FROM Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया

उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी

पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें

डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।

time to read

3 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी

मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।

time to read

4 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश

पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।

time to read

2 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।

time to read

5 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी

हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड

धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि

पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार

दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।

time to read

2 mins

1st May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size