Facebook Pixel फसल अवशेष का स्थायी समाधान | Modern Kheti - Hindi - business - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

फसल अवशेष का स्थायी समाधान

Modern Kheti - Hindi

|

January 01, 2024

विगत साठ वर्षों से भारतीय कृषि मुख्यतः फसल उत्पादन बढ़ाने पर केंद्रित रही है और कटाई के बाद फसलों के प्रबंधन पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया है।

- डॉ. दीपक कोहली

फसल अवशेष का स्थायी समाधान

इसके परिणामस्वरूप कृषि उत्पादों के लिये प्रभावी मूल्य शृंखलाओं का विकास सीमित हो गया है जबकि उप-उत्पादों और फसल अवशेषों के लिये मूल्य शृंखलाओं का लगभग कोई विकास नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, एक फसल वर्ष में अधिक फसल पैदा करने की बढ़ती मांग के कारण फसल अवशेषों को अपशिष्ट मानकर त्वरित निपटान के लिये जला देना आम बात हो गई है। इसका परिणाम यह है कि पराली दहन वर्तमान नीतिगत चर्चाओं में एक महत्वपूर्ण एवं दबावपूर्ण मामला बन गया है। फसल अवशेष जलाने से न केवल मूल्यवान बायोमास का नुकसान होता है, बल्कि यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और प्रदूषण की वृद्धि में भी उल्लेखनीय योगदान देता है। जुलाई, 2023 में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एक वर्किंग पेपर के अनुसार, भारत प्रति वर्ष औसतन लगभग 650 मिलियन टन फसल अवशेष उत्पन्न करता है।

फसल अवशेष दहन के प्राथमिक कारण : धान की कटाई और गेहूँ की बुआई के बीच संक्षिप्त समय अंतराल : धान की कटाई और गेहूँ की बुआई के बीच की सीमित समय सीमा किसानों को फसल अवशेष निपटान के वैकल्पिक तरीकों की खोज से अवरुद्ध करती है। शीघ्रातिशीघ्र बुआई करने की विवशता उन्हें पर्यावरण के लिये हानिकारक होते हुए भी पराली दहन जैसे त्वरित समाधान चुनने के लिये प्रेरित कर सकती है।

कंबाइन हार्वेस्टर का बढ़ता उपयोग : कंबाइन हार्वेस्टर का व्यापक प्रयोग पराली प्रबंधन की चुनौती में योगदान करता है। ये मशीनें बड़ी मात्रा में पराली छोड़ती हैं, जिसे मैन्युअल या यंत्रवत तरीके से हटाना कठिन साबित होता है। यह बचा हुआ अवशेष किसानों को त्वरित समाधान के रूप में इनके दहन के लिये प्रोत्साहित करता है।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिये पर्याप्त विकल्पों का अभाव : कम्पोस्टिंग, मल्चिंग, निगमन या जैव ऊर्जा में रूपांतरण जैसे किफायती और व्यवहार्य विकल्पों की अनुपस्थिति समस्या को और बढ़ा देती है। सुलभ विकल्पों के अभाव में किसान पराली को जलाने के रूप में एक सुविधाजनक प्रतीत होने वाली विधि का सहारा लेने के लिये विवश हो सकते हैं।

MORE STORIES FROM Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बहुआयामी कीट प्रबंधन समय की जरूरत ...

आज कृषि राष्ट्रीय विषय न रह कर अंतर्राष्ट्रीय विषय बनती जा रही है। विश्व की मंडिया एक होने जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में शुद्ध एवं विष रहित भोजन की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में निश्चित स्तर से अधिक यदि विष के अंश आते हैं तो ये यूरोपीय देश प्रमाणित नहीं करते जैसे आपने सुना ही होगा कि बासमती चावल की खेपें विदेशी मुल्कों में स्वीकार नहीं की जा रहीं

time to read

12 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्षा आधारित खेती में आय बढ़ाने वाले सुझाव और आधुनिक तकनीकें

वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र देश के कुल खेती क्षेत्रफल के लगभग 60 से 65 प्रतिशत भू-भाग में फैला हुआ है।

time to read

8 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जैविक पद्धति से पादप रोग नियंत्रण

जैविक पद्धति का प्रयोग करने से एक रोगजनक के जीवित बने रहने की आशा अथवा उसकी क्रियाशीलता को किसी दूसरे जीव (मनुष्य को छोड़कर) द्वारा कम कर दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उस रोग जनक से उत्पन्न रोग में कमी हो जाती है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

खाद्य उत्पादन से बढ़ रहा है बागवानी उत्पादन

देश में बागवानी क्षेत्र लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

time to read

1 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बेर में गहन कटाई-छंटाई का महत्व

बेर भारत का एक महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष है, जो शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जाता है।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धान में फसल विकास एवं खरपतवारों के नियंत्रण के लिए कोनोवीडर

एस.आर.आई. तकनीक एवं धान की सीधी बिजाई वाले खेतों में खरपतवारों की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी है कोनोवीडर।

time to read

1 min

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

संरक्षित कृषि के तहत फसल उत्पादन कैसे करें?

नवीनतम हरित क्रांति फसल उत्पादन तकनीकों में कई घटकों को शामिल किया गया है, ताकि उन्नत किस्म के उच्च उपज वाले फसल उत्पादन में इसका परिणाम हो।

time to read

6 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्ल्ड फूड प्राइज़ विजेता डॉ. मारिया एंड्राडे

केप वर्डी टापू निवासी मारिया एंड्राडे ने विश्वविद्यालय ऑफ ऐरीजोना से कृषि विज्ञान एवं पौधा प्रजनन की पढ़ाई की और 1997 में संतरी छिलके वाली मीठी शकरकंदी को उगाने की खोज की।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

खरपतवारों पर नियंत्रण करेगा कृषि रोबोट

आज के दौर में खेतों में मजदूरों की कमी और लगातार बढ़ती लागत किसानों के लिए एक बहुत बड़ी सिरदर्दी बन चुकी है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

आम को ताजा रखने के लिए उचित तापमान की खोज

आम दुनिया के सबसे लोकप्रिय उष्णकटिबंधीय फलों में से एक है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size