Poging GOUD - Vrij
आलसी लोगों के लिए 30- 30-30 का नियम है बड़ा कारगर
Grehlakshmi
|January 2025
अगर आप वजन घटाने के मामले में थोड़े से आलसी हैं लेकिन वजन भी घटाना चाहते हैं तो 30-30-30 के रूल्स का पालन कर सकती हैं। इसमें आपको धीरे-धीरे अपनी कैलोरी घटानी होती है। चलिए जानते हैं कि आप इसे कैसे अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकती हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गया है। वजन कम करने के लिए सही खान-पान और नियमित व्यायाम का तालमेल बहुत ही जरूरी है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 30-30-30 का नियम इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहा है। यह नियम न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि इसकी मदद से लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम वजन कम करने के इस नियम को विस्तार से समझेंगे। आइए जानते हैं क्या है 30-30-30 नियम और इससे फायदे और इसे करने का क्या तरीका है।
30-30-30 नियम क्या है
30-30-30 नियम वजन कम करने की एक रणनीति है, जो आपकी जीवनशैली को तीन हिस्सों में बांटता है। अगर आप अपनी जीवनशैली में इन तरीकों का अनुसरण करते हो, तो इससे आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 तरीके-
30 मिनट के अंदर नाश्ता करें30-30-30 नियम में आपको पहले चरण में उठने के करीब 30 मिनट के अंदर नाश्ता करने की जरूरत होती है। अक्सर लोग अपना नाश्ता देर से करते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन घटे और आप स्वस्थ हो सकें तो इसके लिए आपको सबसे पहले सही समय पर नाश्ता करें। इसमें आप स्वास्थ्यवर्धक चीजों को शामिल करें, जैसे- दलिया, ओट्स, स्मूदीज, पोहा, इडली, साबुत अनाज की खिचड़ी इत्यादि।
उठने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता करने के फायदे क्या हैं
सुबह जल्दी नाश्ता करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे दिनभर कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। समय पर नाश्ता करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे सुस्ती और कमजोरी नहीं होती। सुबह नाश्ता करने से दिनभर भूख पर नियंत्रण रहता है और आप अस्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स से बच सकते हैं।
"
Dit verhaal komt uit de January 2025-editie van Grehlakshmi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

