Facebook Pixel हम हिंदू-मुसलमान के मुद्दे को चिमटे से भी नहीं छूते, यह विपक्ष का काम | Jansatta - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

हम हिंदू-मुसलमान के मुद्दे को चिमटे से भी नहीं छूते, यह विपक्ष का काम

Jansatta

|

July 13, 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता व प्रमुख मुसलिम चेहरा शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बिहार में राजग गठबंधन नीतीश कुमार की अगुआई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उनका दावा है कि नीतीश कुमार की अगुआई में राजग सरकार ने साबित कर दिया कि बिहार में उद्योग संस्कृति विकसित हो सकती है। देश में एथेनाल के उत्पादन में बिहार अग्रणी राज्य बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उनकी छवि खराब कर रहा है। अपराध की घटनाओं पर कहा कि जो भी मामले हैं उन पर कार्रवाई हुई है, अब बिहार में अपराध का सत्ता से गठजोड़ नहीं है। नई दिल्ली में कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की शाहनवाज हुसैन के साथ बातचीत के चुनिंदा अंश।

हम हिंदू-मुसलमान के मुद्दे को चिमटे से भी नहीं छूते, यह विपक्ष का काम

सबकी नजर अब बिहार की तरफ है। बताएं बिहार में क्या हो रहा है और आगे क्या होगा?

बिहार राजनीति का गढ़ है, इसलिए वहां के चुनाव की चर्चा देश के अन्य राज्यों की तुलना में दस गुणा ज्यादा होती है। इस बार राजग के गठबंधन में भाजपा, जद (एकी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान), माझी जी और कुशवाहा जी की पार्टी चुनाव लड़ेगी। 2014 में हम लोकसभा की तकरीबन सभी सीटें जीते थे, सिर्फ भागलपुर, बांका, कोसी, सीमांचल की सीटें हार गए थे। 2015 में हम उतने मजबूत नहीं रहे क्योंकि नीतीश कुमार, लालू यादव के साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे थे। 2020 के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, नीतीश जी को थोड़ी कम सीटें आईं, लेकिन तय प्रतिबद्धता के तहत नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने। हम 2010 में जिस तरह 200 से ज्यादा सीट जीते थे, इस बार भी जीतेंगे। पिछली बार चिराग पासवान के अलग लड़ने से हमारी सीटों पर असर पड़ा था। अब वे लौट आए हैं तो उम्मीद है कि साथ लड़ेंगे।

यह उम्मीद तब भी जब चिराग पासवान कह रहे हों कि सारी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने तो विधानसभा चुनाव लड़ने और सामान्य सीट से लड़ने की भी बात कही थी।

चिराग पासवान लोकसभा में पांच सीटों पर लड़े लेकिन चुनाव प्रचार तो हर जगह किया। वे उस हर सीट पर गए जहां भाजपा लड़ रही थी। इस बार भी लड़ना तो सबको 243 सीट पर ही पड़ेगा। बिहार के पास सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। हमारे विरोधी नीतीश कुमार को हमारी कमजोरी बताते हों, लेकिन हम उन्हें अपनी संपत्ति मानते हैं। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

जीत किसकी होगी, भाजपा या राजग की?

राजग की।

देश की मौजूदा राजनीति की दिशा पहली बार बिहार से ही बदली थी। क्या आपको लगता है कि आगामी चुनाव बिहार में कोई नया मोड़ लाएगा। अभी तक भाजपा वहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है। क्या कुछ बदलेगा ?

हम तो राजग के बंधन में ही लड़ने वाले हैं। अभी तो हमने अपने दम पर लड़ने या भाजपा के मुख्यमंत्री की बात कही ही नहीं है।

MEER VERHALEN VAN Jansatta

Jansatta

जाम में फंसी न्यायाधीशों की गाड़ियां, डीजीपी तलब

चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने भरोसा दिलाया, ऐसा दोबारा न हो इसके लिए कदम उठाएंगे

time to read

2 mins

February 25, 2026

Jansatta

पीतमपुरा में 17 डिग्री के करीब रहा न्यूनतम पारा

बढ़ती गर्मी और धीमी हवाओं से तापमान में उछाल

time to read

1 min

February 25, 2026

Jansatta

ब्रह्मांड के ज्ञात विशाल तारे डब्ल्यूओएच जी-64 में महाविस्फोट संभव

तारा पीली अतिविशाल अवस्था में प्रवेश कर चुका| 'नेचर एस्ट्रोनामी' में शोध प्रकाशित

time to read

2 mins

February 25, 2026

Jansatta

राहुल हैं मुख्य साजिशकर्ता और सूत्रधार

'एआइ समिट' में हुई अराजकता के मामले में भाजपा ने कहा

time to read

1 mins

February 25, 2026

Jansatta

कार्नी की भारत यात्रा से पूर्व तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने में जुटा कनाडा

राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य षड़यंत्रकारी है

time to read

2 mins

February 25, 2026

Jansatta

किशोरियों के लिए चलेगा कैंसर रोधी एचपीवी टीकाकरण अभियान

महिलाओं में रोके जा सकने वाले कैंसर को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, केंद्र सरकार जल्द ही 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को लक्षित करते हुए राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगी।

time to read

2 mins

February 25, 2026

Jansatta

विधवा व दिव्यांगों को भी आयुष्मान का लाभ

मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

time to read

1 mins

February 25, 2026

Jansatta

ओड़ीशा-झारखंड के न्यायिक अधिकारियों की होगी तैनाती

पश्चिम बंगाल में पुनरीक्षण के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

time to read

2 mins

February 25, 2026

Jansatta

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा आज से, मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से इजराइल का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंध सहित पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को प्रगाढ़ करना है।

time to read

1 min

February 25, 2026

Jansatta

सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक शिकार हो रहे राहगीर

देश में सड़कों पर सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालक और राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

time to read

1 mins

February 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size