يحاول ذهب - حر
हम हिंदू-मुसलमान के मुद्दे को चिमटे से भी नहीं छूते, यह विपक्ष का काम
July 13, 2025
|Jansatta
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता व प्रमुख मुसलिम चेहरा शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बिहार में राजग गठबंधन नीतीश कुमार की अगुआई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उनका दावा है कि नीतीश कुमार की अगुआई में राजग सरकार ने साबित कर दिया कि बिहार में उद्योग संस्कृति विकसित हो सकती है। देश में एथेनाल के उत्पादन में बिहार अग्रणी राज्य बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उनकी छवि खराब कर रहा है। अपराध की घटनाओं पर कहा कि जो भी मामले हैं उन पर कार्रवाई हुई है, अब बिहार में अपराध का सत्ता से गठजोड़ नहीं है। नई दिल्ली में कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की शाहनवाज हुसैन के साथ बातचीत के चुनिंदा अंश।
-
सबकी नजर अब बिहार की तरफ है। बताएं बिहार में क्या हो रहा है और आगे क्या होगा?
बिहार राजनीति का गढ़ है, इसलिए वहां के चुनाव की चर्चा देश के अन्य राज्यों की तुलना में दस गुणा ज्यादा होती है। इस बार राजग के गठबंधन में भाजपा, जद (एकी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान), माझी जी और कुशवाहा जी की पार्टी चुनाव लड़ेगी। 2014 में हम लोकसभा की तकरीबन सभी सीटें जीते थे, सिर्फ भागलपुर, बांका, कोसी, सीमांचल की सीटें हार गए थे। 2015 में हम उतने मजबूत नहीं रहे क्योंकि नीतीश कुमार, लालू यादव के साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे थे। 2020 के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, नीतीश जी को थोड़ी कम सीटें आईं, लेकिन तय प्रतिबद्धता के तहत नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने। हम 2010 में जिस तरह 200 से ज्यादा सीट जीते थे, इस बार भी जीतेंगे। पिछली बार चिराग पासवान के अलग लड़ने से हमारी सीटों पर असर पड़ा था। अब वे लौट आए हैं तो उम्मीद है कि साथ लड़ेंगे।
यह उम्मीद तब भी जब चिराग पासवान कह रहे हों कि सारी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने तो विधानसभा चुनाव लड़ने और सामान्य सीट से लड़ने की भी बात कही थी।
चिराग पासवान लोकसभा में पांच सीटों पर लड़े लेकिन चुनाव प्रचार तो हर जगह किया। वे उस हर सीट पर गए जहां भाजपा लड़ रही थी। इस बार भी लड़ना तो सबको 243 सीट पर ही पड़ेगा। बिहार के पास सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं। हमारे विरोधी नीतीश कुमार को हमारी कमजोरी बताते हों, लेकिन हम उन्हें अपनी संपत्ति मानते हैं। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
जीत किसकी होगी, भाजपा या राजग की?
राजग की।
देश की मौजूदा राजनीति की दिशा पहली बार बिहार से ही बदली थी। क्या आपको लगता है कि आगामी चुनाव बिहार में कोई नया मोड़ लाएगा। अभी तक भाजपा वहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है। क्या कुछ बदलेगा ?
हम तो राजग के बंधन में ही लड़ने वाले हैं। अभी तो हमने अपने दम पर लड़ने या भाजपा के मुख्यमंत्री की बात कही ही नहीं है।
هذه القصة من طبعة July 13, 2025 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta Delhi
चीन ने गुप्त परमाणु परीक्षण किया : अमेरिका
दावा : 2020 से अब तक चीन के परमाणु हथियार 600 से ज्यादा हो गए हैं
1 mins
February 25, 2026
Jansatta Delhi
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषित नदियों पर स्वत: संज्ञान का मामला बंद किया
सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में प्रदूषित नदियों पर शुरू किया गया स्वतः संज्ञान का मामला बंद कर दिया है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
'मतदान वाले दिन पुलिस पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पुलिसकर्मी होंगे तैनात
निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश के तहत आदेश दिया है कि अब से मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर राज्य पुलिस कर्मियों की तैनाती का काम (रैंडमाइजेशन) निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया जाएगा।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
बिहार विधानसभा में 24 मिनट में चार विधेयक हुए पारित
बिहार विधानसभा ने मंगलवार को महज 24 मिनट में चार विधेयक पारित कर दिए।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
'मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है दिल्ली का बजट सत्र'
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सदन का बजट सत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
विधवा व दिव्यांगों को भी आयुष्मान का लाभ
दिल्ली सरकार से पेंशन प्राप्त करने वाली विधवाओं व दिव्यांगजनों को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल सकेगा।
1 mins
February 25, 2026
Jansatta Delhi
अब बागवानी कचरे से पीडब्ल्यूडी बनाएगी खाद, हर जिले में स्थापित किए जाएंगे संयंत्र
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के किनारे पैदा होने वाले बागवानी कचरे को ठिकाने लगाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने पर केंद्र ने कभी विचार नहीं किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य के आधिकारिक नाम को बदलकर ह्यबांग्लाह्न करने के लिए उनकी सरकार द्वारा बार-बार किए गए अनुरोधों पर विचार नहीं कर रही है।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
रेलवे में यात्री सुरक्षा को मजबूत करेगा कृत्रिम मेधा आधारित निगरानी
यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे में कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित निगरानी को बढ़ाया जाएगा।
1 min
February 25, 2026
Jansatta Delhi
जाम में फंसी न्यायाधीशों की गाड़ियां, डीजीपी तलब
चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने भरोसा दिलाया, ऐसा दोबारा न हो इसके लिए कदम उठाएंगे
2 mins
February 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

