Poging GOUD - Vrij
प्र-वक्ता
Jansatta
|June 07, 2025
सवाल उठाने को ही हर तरफ अघोषित रूप से नाजायज घोषित कर दिया जाए तो क्या हो सकता है? ऐसे हालात में एक समय ऐसा भी आता है, जब आपका नाम क्या है... जैसे बुनियादी सवाल पर भी मुंह से वह निकल जाता है जो एक राष्ट्रीय पार्टी और स्वघोषित दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के प्रवक्ता के मुंह से सरेआम टीवी चैनल पर निकला।
सवाल उठाने वालों से या आपके सामने, आपके ही जैसी तीव्र आवाज बोलने वालों को आप दुनिया की सबसे गंदी गाली दे बैठते हैं। इनका हौसला इतना बढ़ चुका है कि किसी भी प्रश्नवाचक निशान को ये अपने खिलाफ मान कर सवाल करने वाले का किसी भी स्तर पर अपमान कर सकते हैं।
गाली देना ही अपने आप में अपराध है और आपने गाली भी वो दी जिससे गंदी गाली खोजना भूसे के ढेर में सुई खोजने के समान है। मौजूदा सत्ता का गालीबाजों से प्रेम तो पूरी तरह सिद्ध हो चुका है। इसमें औरत-मर्द का कोई भेद नहीं है। साध्वी की रामजादों से लेकर... जादों तक की धुआंधार शुरुआत से मामला टीवी पर मां की गाली तक पहुंच गया। गोली मारो... को वाले से भी आपका असीम 'अनुराग' देखा गया।
कर्नल सोफिया के बारे में आपके मंत्री की अभद्र टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी होने के बावजूद वे विजय की मुद्रा में अपनी आलोचना करने वालों को ठेंगा दिखाते हुए मानो कह रहे थे कि जुबां से निकालेंगे गंद इतना कि हर गाली के बाद आलाकमान पूछे, बता क्या बना दूं तुझे?
2014 के बाद की सत्ता को अब तक का पूरा राजनीतिक माहौल बदल देने का श्रेय दिया जाता है। दार्शनिक जर्गन हैबरमास ने 'सार्वजनिक क्षेत्र' की अवधारणा को समझाते हुए कहा था कि समानता पर आधारित परस्पर संवाद ही लोकतंत्र की बुनियाद है। गाली-गलौज की भाषा आते ही सबसे पहले समानता का सिद्धांत खत्म होता है। गाली हमेशा ही वर्चस्व स्थापित करने के लिए दी जाती है। गाली देने वाला सबसे पहले लोकतंत्र की बुनियादी समानता को दफन कर देता है।
नोम चोम्स्की बहुत पहले ही इस प्रवृत्ति की पहचान कर बता चुके हैं कि आज के समय की सत्ता की भाषा में आक्रामकता उसकी रणनीति का हिस्सा हो गई है। भाषाई आक्रामकता के सामने सारे मुद्दे दब जाते हैं। लंबे समय से यही रणनीति आपने अपना रखी है। भाषा में आक्रामकता लाने का मकसद ही संवाद की समानता को खत्म करना है।
Dit verhaal komt uit de June 07, 2025-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta Delhi
दोषसिद्धि से पहले जमानत नागरिक का अधिकार : पूर्व प्रधान न्यायाधीश
छात्र नेता उमर खालिद की जमानत नामंजूर किए जाने की पृष्ठभूमि में देश में उदारवादी मूल्यों के खतरे में पड़ने की चिंताओं के बीच देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि दोषसिद्धि से पहले जमानत प्राप्त करना एक नागरिक का अधिकार है।
1 min
January 19, 2026
Jansatta Delhi
कोहरे का कहर : अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत
उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है।
2 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने युवाओं से कहा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कर्तव्यनिष्ठ रहें
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को युवाओं से अपील की कि वे एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्यनिष्ठ रहें, देशभक्ति की भावना से काम करें और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखें।
1 min
January 19, 2026
Jansatta Delhi
रायबरेली : मनरेगा बचाओ रैली में शामिल होंगे राहुल
केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ कांग्रेस जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है।
1 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
मौनी अमावस्या पर साढ़े चार करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर शाम छह बजे तक 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।
1 min
January 19, 2026
Jansatta Delhi
बढ़ता प्रदूषण, घटता वित्त पोषण
दुनिया के तमाम देश और विकास एजंसियां स्वच्छ वायु को लेकर बड़े-बड़े वादे तो जरूर करती हैं, लेकिन उनका धन उन्हीं परियोजनाओं में जा रहा है, जो हवा को और जहरीला बना रही हैं। यह स्थिति नीतिगत विफलता का परिणाम है।
5 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
अदालत ने 7.65 रुपए की चोरी का मामला बंद किया
मुंबई की एक अदालत ने 7.65 रुपए की चोरी के लगभग 50 साल पहले के एक मामले को बंद कर दिया है।
2 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
ऋतुराज वसंत में ज्ञान की देवी सरस्वती की साधना
रत में वर्ष का आरंभ चैत्र या कार्तिक मास से होता है।
3 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
जम्मू-कश्मीर में 'क्रिप्टो हवाला' के इस्तेमाल का संदेह घाटी में अलगाववादी तत्त्वों को पुनर्जीवित करने की साजिश
सुरक्षा एजेंसियों ने एक 'क्रिप्टो हवाला' नेटवर्क का पता लगाया है, जो देश के वित्तीय सुरक्षा उपायों को दरकिनार करते हुए जम्मू-कश्मीर में विदेशी धन का अवैध प्रवाह कर रहा है।
1 mins
January 19, 2026
Jansatta Delhi
देश जब तक धर्म पर चलेगा, विश्वगुरु बना रहेगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जब तक धर्म भारत का मार्गदर्शन करता रहेगा, देश 'विश्वगुरु' बना रहेगा।
2 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
