Essayer OR - Gratuit
प्र-वक्ता
Jansatta
|June 07, 2025
सवाल उठाने को ही हर तरफ अघोषित रूप से नाजायज घोषित कर दिया जाए तो क्या हो सकता है? ऐसे हालात में एक समय ऐसा भी आता है, जब आपका नाम क्या है... जैसे बुनियादी सवाल पर भी मुंह से वह निकल जाता है जो एक राष्ट्रीय पार्टी और स्वघोषित दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के प्रवक्ता के मुंह से सरेआम टीवी चैनल पर निकला।
सवाल उठाने वालों से या आपके सामने, आपके ही जैसी तीव्र आवाज बोलने वालों को आप दुनिया की सबसे गंदी गाली दे बैठते हैं। इनका हौसला इतना बढ़ चुका है कि किसी भी प्रश्नवाचक निशान को ये अपने खिलाफ मान कर सवाल करने वाले का किसी भी स्तर पर अपमान कर सकते हैं।
गाली देना ही अपने आप में अपराध है और आपने गाली भी वो दी जिससे गंदी गाली खोजना भूसे के ढेर में सुई खोजने के समान है। मौजूदा सत्ता का गालीबाजों से प्रेम तो पूरी तरह सिद्ध हो चुका है। इसमें औरत-मर्द का कोई भेद नहीं है। साध्वी की रामजादों से लेकर... जादों तक की धुआंधार शुरुआत से मामला टीवी पर मां की गाली तक पहुंच गया। गोली मारो... को वाले से भी आपका असीम 'अनुराग' देखा गया।
कर्नल सोफिया के बारे में आपके मंत्री की अभद्र टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी होने के बावजूद वे विजय की मुद्रा में अपनी आलोचना करने वालों को ठेंगा दिखाते हुए मानो कह रहे थे कि जुबां से निकालेंगे गंद इतना कि हर गाली के बाद आलाकमान पूछे, बता क्या बना दूं तुझे?
2014 के बाद की सत्ता को अब तक का पूरा राजनीतिक माहौल बदल देने का श्रेय दिया जाता है। दार्शनिक जर्गन हैबरमास ने 'सार्वजनिक क्षेत्र' की अवधारणा को समझाते हुए कहा था कि समानता पर आधारित परस्पर संवाद ही लोकतंत्र की बुनियाद है। गाली-गलौज की भाषा आते ही सबसे पहले समानता का सिद्धांत खत्म होता है। गाली हमेशा ही वर्चस्व स्थापित करने के लिए दी जाती है। गाली देने वाला सबसे पहले लोकतंत्र की बुनियादी समानता को दफन कर देता है।
नोम चोम्स्की बहुत पहले ही इस प्रवृत्ति की पहचान कर बता चुके हैं कि आज के समय की सत्ता की भाषा में आक्रामकता उसकी रणनीति का हिस्सा हो गई है। भाषाई आक्रामकता के सामने सारे मुद्दे दब जाते हैं। लंबे समय से यही रणनीति आपने अपना रखी है। भाषा में आक्रामकता लाने का मकसद ही संवाद की समानता को खत्म करना है।
Cette histoire est tirée de l'édition June 07, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को 18 रन से हराया
वैभव और अभिज्ञान के अर्धशतक, विहान ने लिए चार विकेट
3 mins
January 18, 2026
Jansatta
पहलगाम हमले के बाद स्थिति सुधरी, पर्यटक बढ़े
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद प्रतिकूल मौसम से जम्मू एवं कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को भारी झटका लगा था, लेकिन हालात सुधरने के साथ ही अब इसमें धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
1 mins
January 18, 2026
Jansatta
विद्युत चालित वाहनों की बिक्री में गौतमबुद्धनगर ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले ने विद्युत चालित वाहनों के क्षेत्र में प्रदेश का नेतृत्व करना शुरू कर दिया है।
1 min
January 18, 2026
Jansatta
राज्यसभा में 19 विधेयक लंबित, सबसे पुराना 1992 का
जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित सबसे पुराना विधेयक सूची में| मल्लिकार्जुन खरगे के श्रम मंत्री रहते हुए पेश विधेयक भी शामिल
2 mins
January 18, 2026
Jansatta
मोदी ने तृणमूल सांसद के पिता को याद किया
विभाजन के दौरान मालदा को भारत में शामिल कराने का प्रसंग
1 mins
January 18, 2026
Jansatta
दूषित पेयजल से मौत, सरकार की बड़ी नाकामी
इंदौर में पेयजल त्रासदी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा
2 mins
January 18, 2026
Jansatta
कूटनीति से आगे
मेक्सिको और कैरिबियन समेत कई देशों तक फैला लैटिन अमेरिका भौगोलिक रूप से अमेरिका से जुड़ा हुआ है।
4 mins
January 18, 2026
Jansatta
बेरोजगारी, वाकई!
अच्छी खबरों की झड़ी लगी है।
4 mins
January 18, 2026
Jansatta
श्रमिकों की पेंशन गारंटी योजना लागू करने की तैयारी
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के पंजीकरण को तीन माह चलेंगे विशेष शिविर
2 mins
January 18, 2026
Jansatta
'खूबसूरती' को बलात्कार एवं 'तीर्थ फल' से जोड़ा
मध्य प्रदेश : कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल
1 min
January 18, 2026
Listen
Translate
Change font size
