Poging GOUD - Vrij
सुविधा की सियासत
Jansatta Lucknow
|December 14, 2025
जानती हूं कि जो बात आज कहने वाली हूं इस लेख में, उसको बहुत बार कह चुकी हूं, लेकिन क्या करूं?
-
राहुल गांधी का लोकसभा में भाषण सुनने के बाद दोबारा कहने पर मजबूर हूं कि नेता प्रतिपक्ष अपने प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब भी बोलते हैं, खासतौर पर संसद के अंदर, साबित करते हैं कि उनको गंभीरता से लेना मुश्किल नहीं, नामुमकिन है। इस बार बहस का विषय उनके कहने पर तय हुआ था।
एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर संसद में बहस करवाने के लिए महीनों से प्रदर्शन करते आए हैं कांग्रेसी सांसद संसद के परिसर में। ऐसे प्रदर्शन हुए हैं राहुल गांधी के कहने पर, इसलिए सोचा था मैंने कि इस बार उनकी तरफ से ऐसा भाषण सुनने को मिलेगा, जिसको याद किया जाएगा इतिहास के पन्नों में।
इस उम्मीद से मैंने उनका पूरा भाषण शुरू से अंत तक सुना, लेकिन शुरू जब उन्होंने खादी कपड़ा और कांजीवरम साड़ियों से किया, मैं हैरान हुई। फिर उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों के कुलपति आजकल चुने जाते हैं सिर्फ ऐसे लोग, जिनकी सोच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से मेल खाती है, तो सोचने लगी कि शायद विषय को भूल गए हैं।
सभापति को भी अब तक ऐसा लगने लगा था, तो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को टोकते हुए याद दिलाया कि बहस किस विषय पर हो रही थी। तिलमिलाकर राहुल गांधी ने कहा कि उनको विषय याद है और उस पर ही आने वाले हैं।
यहां उन्होंने याद दिलाया कि ब्राजील की एक महिला ने हरियाणा के चुनावों में बाईस बार वोट डाला था। इससे साबित होता है, उन्होंने आगे कहा, कि हरियाणा का चुनाव चोरी से भारतीय जनता पार्टी ने जीता है। ऐसा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी हुआ है उनके हिसाब से और हाल में बिहार में भी वोट चोरी करके भाजपा जीती है। फिर धमकी दी चुनाव आयुक्त को कि उनका जब समय आएगा सत्तापक्ष में बैठने का तो उनको ढूंढ़कर दंडित कराएंगे। उनके इस भाषण को सुनकर तय कर लिया मैंने कि राहुल गांधी को वास्तव में गंभीरता से लेना नामुमकिन है। बहस के अंत में जब गृहमंत्री ने तगड़ा जवाब दिया उनके आरोपों का, तो नेता प्रतिपक्ष अपने सांसदों को लेकर 'वाकआउट' कर गए। जाते-जाते गृहमंत्री को धमकी देते गए कि उनमें हिम्मत नहीं है उनके तीन 'परमाणु बम वाली' प्रेस वार्ताओं पर बहस करवाएं। अब खबर यह है कि संसद सत्र के बीच ही वह निकल गए हैं विदेश।
Dit verhaal komt uit de December 14, 2025-editie van Jansatta Lucknow.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
सबरिमाला मामला : एसआइटी ने मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया
स्वर्ण चोरी के संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
नमामि गंगे मिशन पांच प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं शुरू
नमामि गंगे मिशन के दूसरे चरण के तहत शुरू हुए पांच सीवरेज अवसंरचना परियोजना से गंगा और यमुना में प्रदूषण का स्तर कम होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु, सात्विक और चिराग हारे
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
राहुल ने कहा, डबल इंजन की सरकार अरबपतियों तक सीमित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भ्रष्ट डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
बांग्लादेश में सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती से निपटना होगा : भारत
भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेन्नू को बंगलुरु से 9.5 लाख रुपए की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल को समाप्त होगा।
1 min
January 10, 2026
Jansatta Lucknow
हम 'सिर्फ' देखेंगे
फै ज अहमद फैज ने नज्म लिखी 'हम देखेंगे ... ।
5 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
