Poging GOUD - Vrij
आस्था और सृजन की शक्ति का प्रतीक सोमनाथ
Dainik Jagran
|January 05, 2026
सोमनाथ के लुटेरे जहां इतिहास के पन्नों में सिकुड़ गए हैं, वहीं यह मंदिर आज भी अपनी आशा बिखेरता हुआ प्रकाशमान खड़ा है
सोमनाथ ... यह शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ भारत के आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतीकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ का स्थान सबसे पहले होता है।
दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बनता रहा। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया हिंसक और बर्बर प्रयास था। सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। उस दौरान क्रूरता और विध्वंस का वर्णन अनेक ऐतिहासिक स्रोतों में विस्तार से मिलता है, जिनकी पीड़ा की अनुभूति आज तक होती है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी है। 11 मई, 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण संपन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में वह ऐतिहासिक समारोह आयोजित हुआ, जब पुनर्निर्मित मंदिर को दर्शनों के लिए खोला गया।
Dit verhaal komt uit de January 05, 2026-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
शाहीनबाग में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ नारेबाजी, छठवें दिन रहा धरना
लोग बोले- शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से स्थानीय विधायक पर आक्रोश
2 mins
January 08, 2026
Dainik Jagran
किताबों के साथ सेलेब्रिटीज से होगी मुलाकात
भारत मंडपम में शनिवार से शुरू होने जा रहे साहित्य के महाकुंभ यानी विश्व पुस्तक मेले में किताबों के साथ सेलेब्रिटीज से भी मुलाकात की जा सकेगी।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
जर्जर पाइपलाइनों से आ रहा गंदा पानी, बोतलबंद पानी है मजबूरी
दिल्ली के प्रेम नगर, बलजीत नगर और पटेल नगर सहित कई इलाकों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
1 mins
January 08, 2026
Dainik Jagran
जानिक सिनर और कार्लोस अलकराज ने टेनिस का मानक बहुत ऊंचा किया: वुडब्रिज
आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और 16 बार के ग्रैंडस्लैम डबल्स चैंपियन टाड वुडब्रिज का मानना है कि आस्ट्रेलियन ओपन में सिनर और अलकराज की प्रतिद्वंद्विता सबसे खास कहानी होगी। इन दोनों ने समकालीन खिलाड़ियों के लिए खेल का स्तर काफी ऊंचा कर दिया है। आस्ट्रेलियन ओपन को लेकर टाड वुडब्रिज से नितिन नागर ने विशेष बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंशः-
3 mins
January 08, 2026
Dainik Jagran
पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीत से शुरुआत की
चोटिल होने के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी कर रही भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू तथा चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने नए सत्र की जीत से शुरुआत करते हुए बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
गौतम को मैंने सामने से प्रपोज किया था
प्यार और शादी जैसे मामलों में यह बहुत कम ही देखा जाता है कि लड़की सामने से आकर प्रपोज करें।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
ट्रंप और पाकिस्तान का झूठ बेनकाब
पाकिस्तान से संघर्ष विराम के लिए भारत की अमेरिका से नहीं हुई थी कोई बात
2 mins
January 08, 2026
Dainik Jagran
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या
बांग्लादेश में भीड़ ने एक और हिंदू युवक की जान ले ली है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
वेनेजुएला संकट पर भारत चिंतित, हमारे उससे अच्छे संबंध: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम को लेकर चिंतित है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Jagran
आनंद ने अपने दांव से मजबूती से टिकाए पांव
टाटा स्टील चेस इंडिया टूर्नामेंट के रैपिड इवेंट के पहले दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अपने अबूझ दांव से सबको मुग्ध कर दिया।
1 min
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
