Poging GOUD - Vrij

यूपी के चीनी उद्योग का नवीकरणीय ऊर्जा तैयार करने पर जोर

Business Standard - Hindi

|

January 05, 2026

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें बनाएंगी कंप्रेस्ड बायोगैस, एथनॉल, हाइड्रोजन और विमानन ईंधन, सरकार से एथनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने की इजाजत भी मांग रही हैं

- संजीव मुखर्जी

चीनी उत्पादन के मामले में देश के अव्वल राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश का चीनी उद्योग कारोबार के दूसरे रास्ते तलाश रहा है।

इसके लिए यहां की चीनी मिलें नवीकरणीय ऊर्जा और नए जमाने के अनुकूल ईंधन विकल्पों पर खास जोर दे रही हैं, जिनमें कंप्रेस्ड बायोगैस, एथनॉल, हाइड्रोजन और विमानन ईंधन तक काफी कुछ शामिल है। अब तो प्रदेश की चीनी मिलें एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में हाथ बंटाने के लिए पेट्रोल बेचने की इजाजत भी मांग रही हैं।

पिछले कुछ समय से चीनी मिल मालिक प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मिल परिसर में ही पेट्रोल पंप खोलकर एथनॉल मिला ई100 और ई20 पेट्रोल बेचने की अनुमति मांग रहे हैं। उनकी दलील है कि इससे प्रदूषण कम होगा, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और चीनी मिलों तथा आम उपभोक्ताओं को फायदा भी होगा। मिलें अभी तक एथनॉल को तेल मार्केटिंग कंपनियों तक बेचने के लिए मध्यस्थों का सहारा लेती हैं मगर पेट्रोल पंप चलाने की मंजूरी मिलने पर उन्हें मध्यस्थों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। सीधे एथनॉल मिला पेट्रोल बेचने पर उनका मार्जिन बढ़ेगा और नकदी भी आसानी से हाथ आ जाएगी। दूसरी ओर उपभोक्ताओं को एथनॉल मिला पेट्रोल अपने घर के पास ही मिल जाएगा और गांव-कस्बों में खेत से पेट्रोल की बिक्री तक का पूरा तंत्र तैयार हो जाएगा।

पर्यावरण के अनुकूल यानी हरित ऊर्जा के विकल्पों में कंप्रेस्ड बायोगैस काफी अहम है और उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को यह कमाई तथा कारोबार का बेहतरीन मौका दे रही है। जब चीनी बनाई जाती है तो गन्ने का रस इस्तेमाल करने के बाद तली में लुगदी बचती है, जिसे चीनी की मैली या प्रेस मड कहा जाता है। इसी तरह शीरा निकालने के बाद गाढ़े रंग का तरल या स्पेंट वाश बच जाता है। मिलों से ये दोनों और अन्य जैविक पदार्थ भारी मात्रा में निकलते हैं, जो जल प्रदूषण का बड़ा कारण बन सकते हैं। मगर इन्हें कंप्रेस्ड बायोगैस के संयंत्रों में कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो कमाई का नया स्रोत मिल सकता है। इनसे बायोगैस बनाई जाए तो मीथेन उत्सर्जन काफी कम हो सकता है और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिल सकता है।

MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो

बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन

देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

वोडा को 10 साल की राहत

एजीआर बकाये पर सरकार से मदद

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव

शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार

इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

इक्विटी फंडों में निवेश घटा

निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम

सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार

बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size