Facebook Pixel देश में अव्वल मगर दुनिया के आगे फिसड्डी | Business Standard - Hindi - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

देश में अव्वल मगर दुनिया के आगे फिसड्डी

Business Standard - Hindi

|

September 18, 2025

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क विश्व व्यापार संगठन के वैश्विक व्यापार सिद्धांतों का पालन नहीं करते हैं। मगर इन शुल्कों के बाद भारत में यह बहस भी छिड़ गई है कि देश वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए क्या कदम उठा सकता है।

औद्योगिक संगठनों, कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों ने भूमि अधिग्रहण, बिजली क्षेत्र, कर, अनुपालन संबंधित प्रक्रियाओं और श्रम कानूनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अगले चरण के सुधार करने का अनुरोध किया है। ये सुधार कारोबार संचालन आसान बनाने के साथ ही भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में टिके रहने की बुनियादी क्षमता भी बढ़ाएंगे। इस बीच, नीति-निर्माताओं के कुछ अपने विचार हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का 1.4 अरब लोगों का मजबूत घरेलू बाजार एक सहज एवं आरामदेह क्षेत्र बन गया है और भारतीय उद्योग जगत को मोटा मुनाफा भी दे रहा है इसलिए उन्हें दुनिया में अवसरों की तलाश में निकलने की जरूरत महसूस नहीं होती है। गोयल की टिप्पणी केवल उनकी नाराजगी या तंज बता कर खारिज नहीं की जा सकती। काफी हद तक यह सच है कि बड़े भारतीय विनिर्माण आधारित औद्योगिक घराने निर्यात बढ़ाने के जोरदार प्रयास करने के बजाय कई तरह के उद्योगों में उतरने और घरेलू बाजार में विस्तार में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। कई भारतीय ब्रांड की दुनिया में अच्छी खासी पहचान है मगर वे दुनिया की नामी कंपनियों की फेहरिस्त में शुमार नहीं हैं। कुछ मायनों में इसका संबंध 1991 के आर्थिक सुधारों से पूर्व की व्यावसायिक नीतियों से है। तब सरकार सभी व्यावहारिक उद्देश्यों से यह तय करती थी कि कोई कंपनी कितना उत्पादन कर सकती है। प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान सरकार यह भी तय करती थी कि कोई कंपनी किस क्षेत्र में कारोबार करने के लिए उतर सकती है, उसमें कितनी इकाइयां हो सकती हैं। सरकार यह भी तय करने से पीछे नहीं हटती थी कि कंपनियां किस कीमत पर बाजार में अपने उत्पाद बेच सकती हैं। हालांकि, ऐसे दौर भी आए जब सरकार की तरफ से अधिक हस्तक्षेप नहीं हो रहे थे मगर भारतीय औद्योगिक घरानों को तब तक लाइसेंस का प्रबंधन करने की आदत लग चुकी थी। वे जो भी उत्पादन करते

MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

एआई की होड़ से बच के रहने के अपने फायदे

एक बार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का जोश कमजोर पड़ने के बाद उभरने वाले हालात भारत के लिए अनुकूल परिणाम ला सकते हैं। बता रहे हैं आर जगन्नाथन

time to read

5 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

प्राइम बढ़ाने के लिए एमेजॉन चली छोटे शहरों की ओर

देश में एमेजॉन प्राइम की वृद्धि का अगला दौर छोटे शहरों से आ रहा है।

time to read

1 min

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

प्रधानमंत्री मोदी के लिए सज रहा राष्ट्रपति का गांव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जाएंगे पहाड़पुर, संथाल आबादी वाले गांव में उत्साह का माहौल

time to read

4 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अमेरिका संग व्यापार सौदे की अड़चनें दूर

समझौते को अंतिम रूप देने की कड़ी में अगले सप्ताह नई दिल्ली आएंगे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर

time to read

4 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

गिग वर्कर का ब्योरा मुहैया कराने के लिए प्लेटफॉर्मों ने मांगा वक्त

प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने गिग और प्लेटफॉर्म कर्मियों की पूरी जानकारी केंद्रीय पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए अधिक समय मांगा है।

time to read

1 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

गृह मंत्री की अमेरिकी राजदूत के साथ चर्चा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

time to read

1 min

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भारत में फिर आएगा ईरान का तेल!

चुनिंदा गंतव्य और क्रेडिट अवधि

time to read

1 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

जापान की प्रधानमंत्री जुलाई के शुरू में आएंगी असम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची जुलाई के शुरू में असम की राजधानी गुवाहाटी का दौरा करेंगी। तकाइची के साथ जापान की 50 कंपनियों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।

time to read

2 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ईवी कंपनियों ने बढ़ाई क्षमता

डीलरों ने अधिक मांग वाले मॉडलों की कमी पर जताई चिंता, तो...

time to read

2 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

एल्युमीनियम शुल्क ढांचा विनिर्माण को पहुंचा रहा नुकसान

भारत का एल्युमीनियम शुल्क ढांचा देश को वैश्विक विनिर्माण का अड्डा बनाने के बजाय कच्चे धातु का आपूर्तिकर्ता बनने की ओर धकेल रहा है।

time to read

2 mins

June 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size