Poging GOUD - Vrij
ऊर्जा के क्षेत्र में सुधारों को साकार करने वाला रहा बीता वर्ष
Aaj Samaaj
|January 02, 2026
ऊर्जा से जुड़े सुधार शायद ही कभी एक ही झटके में शोर-शराबे के साथ किए जाते हैं।
इन सुधारों को कानूनों में बदलाव, आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित बनाने, संस्थानों के उन्नयन और क्षमता में विस्तार के जरिए चुपचाप अंजाम दिया जाता है।वर्ष 2025 में ऊर्जा से जुड़ी भारत की कहानी इसी श्रेणी में आती है। यह एक ऐसा वर्ष रहा जहां विद्युत, आण्विक ऊर्जा, स्वच्छ बदलाव और रणनीतिक पदार्थ से संबंधित बहुप्रतीक्षित सुधार आखिरकार एक साथ लागू हुए। इस पृष्ठभूमि में, 2008 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुए असैन्य परमाणु समझौते और उसे एक कूटनीतिक सफलता के तौर पर सराहे जाने को याद करना जरूरी है। संसद में इस पर जोरदार बहस हुई थी। तत्कालीन यूपीए सरकार ने इसे लोकप्रिय बनाया और देशवासियों को बताया गया कि भारत ने आखिरकार दशकों के आण्विक क्षेत्र में अलगाव से मुक्ति पा लिया है। फिर भी, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि कांग्रेस के काल में जमीनी स्तर पर ज्यादा कुछ नहीं बदला। भारत का आण्विक क्षेत्र प्रतिबंधात्मक दायित्व कानूनों से बंधा रहा, निजी हिस्सेदारी के लिए बंद रहा और 1960 के दशक के कानूनी ढांचे में फंसा रहा। इस समझौते ने, जिससे अंतरराष्ट्रीय पहुंच मिलने की उम्मीद थी, आखिरकार भारत को अधर में लटका दिया। इस विरोधाभास से यह स्पष्ट होता है कि 2025 क्यों अहम है। 17 साल बाद, भारत ने आण्विक कूटनीति के प्रतीकवाद को दोहराया नहीं, बल्कि उसने इस संधि के बाद हुई संरचनात्मक अनदेखी को दुरुस्त किया। वर्ष 2025 में किए गए सुधारों का मतलब सिर्फ महत्वाकांक्षाओं की घोषणा करना भर नहीं है, बल्कि इसका संबंध उन प्रणालियों को नए सिरे से डिजाइन करने से है जो 4-ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। अतीत दिक्कतों को रेखांकित करता है, लेकिन वर्तमान नतीजे दे रहा है। वर्ष 2025 का सबसे महत्वपूर्ण सुधार आण्विक ऊर्जा के क्षेत्र में हुआ है।
Dit verhaal komt uit de January 02, 2026-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भगत सिंह कालोनी की गलियों की सौगात : पं मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में आवेदन शुरू किए
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने अपने फुलटाईम अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए एसइटी 2026 (सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट) और एसआईटीइइइ 2026 (सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जाम) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दिए हैं।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
प्रमुख शहरों से लोगों का मोह भंग, मकानों की बिक्री में आई गिरावट
शीर्ष-8 शहरों में पिछले वर्ष घरों की बिक्री एक फीसदी घटकर 3.48 लाख इकाइयों पर आ गई।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कृषि आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए पंजाब 2 पुरस्कारों से सम्मानित : मोहिंदर भगत
· प्रदेश में 31,000 से अधिक परियोजनाओं को एआईएफ योजना के तहत मंजूरी ·11,270 करोड़ रुपए का निवेश, 7,221 करोड़ रुपए के ऋण हुए मंजूर
1 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट
वकील बोले - देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर, हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं
■ वीजा बॉन्ड शर्त से छूट की मांग
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
वेदांता समूह के अग्निवेश अग्रवाल की मौत
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया।
2 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
झज्जर-बघोली जंगली जीव सेंचुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर होगा
चंडीगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी हार्ट के वाल्व को ठीक किया
ऋषिकेश।
1 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
