Poging GOUD - Vrij
भारत की नियामक क्रांति ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आदत बना दिया
Aaj Samaaj
|December 28, 2025
2010 के शुरुआती वर्षों में भारत में व्यापार करना किसी बाधा दौड़ जैसा लगता था, जिसमें बीच रास्ते में ही बाधाएं खड़ी कर दी जाती थीं।
क्या आप जानते हैं कि कभी निर्माण की अनुमति लेने के मामले में भारत कुल 190 देशों में 184वें स्थान पर था? क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अनुमति लेने में ही 186 दिन यानी छह महीने से ज्यादा नौकरशाही की भेंट चढ़ जाते थे? इस दौरान न कोई काम शुरू होता था, न रोजगार पैदा होते थे। यह कोई इत्तेफाक नहीं था। यह दशकों से चली आ रही नियामक ज्यादितियों, विरासत में मिले नियंत्रण और कारोबार के प्रति अविश्वास का परिणाम था। उस नुकसान को ठीक करना एक दिन में संभव नहीं था। इसे ठीक करने में 11 साल की लगातार सुधार प्रक्रिया लगी, जिसमें कई ऐसे काम हुए जो दिखते तो नहीं थे लेकिन बहुत जरूरी थे। पर 2025 अलग रहा। इस साल भारत ने सिर्फ कारोबार को आसान बनाने से आगे बढ़कर कारोबार को सच में आजाद करना शुरू किया। अगर 1991 उदारीकरण का साल था, तो 2025 नियमों से मुक्ति (डिरेग्यूलेशन) का साल बन गया। 1991 ने भारत में नई ऊर्जा जगाई थी, और 2025 ने उस ऊर्जा को बिना बंधन के आगे बढ़ने का खुला माहौल दिया। कई दशकों तक भारतीय कंपनियां जानबूझकर छोटी ही रहती थीं। यह इसलिए नहीं कि उनमें महत्वाकांक्षा कम थी, बल्कि इसलिए कि बढ़ने पर सजा मिलती थी। 10वां, 20वां या 100वां कर्मचारी रखने पर लगभग 29 केंद्रीय श्रम कानूनों में छिपे नियम सक्रिय हो जाते थे। कंपनी बढ़ाते ही जांच, इंस्पेक्टर और कानूनी जोखिम बढ़ जाते थे। इसलिए कंपनियों के लिए समझदारी यही थी कि वे छोटी ही बनी रहें। सरकार ने छोटी कंपनियों के लिए टर्नओवर की लिमिट को दस गुना बढ़ाकर ?100 करोड़ कर दिया, जिससे ग्रोथ को जानबूझकर सीमित करने का इंसेंटिव खत्म हो गया। साथ ही, दर्जनों ओवरलैपिंग लेबर कानूनों को चार आसान लेबर कोड में बदल दिया गया, जिससे अनिश्चितता की जगह स्पष्टता आई। संदेश साफ थाः अब बड़े होने पर कोई सजा नहीं मिलेगी।
Dit verhaal komt uit de December 28, 2025-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन
एक सप्ताह तक शीतलहर और गलन से नहीं राहत, कोहरा और पश्चिम विक्षोभ भी बढ़ा रहा दुश्वारियां
3 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
औद्योगिक विकास के लिए बजट प्रावधानों में होगा विशेष फोकस : नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने पूर्व बजट परामर्श बैठक में उद्योग एवं विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
3 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सरक्षित सोसाइटी में कल को कोई भैंस ले आए तो क्या करेंगे
अवारा कुत्तों के मामले में वकील की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
1 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
एक अभियान जिंदगी के नाम के तहत अजय गौड का जन जागरूकता का संदेश
विदाउट हेलमेट बाइक चालकों को बांटे गए 100 हेलमेट, ट्रैफिक नियमों की दिलाई ईशपथं
1 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर
कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
पएम मोदी ने अपने 'दोस्त' नेतन्याहू को लगाया फोन, नए साल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की।
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
लेक्सस इंडिया की एलएम और एलएक्स ने साल 2025 में अल्ट्रा-लग्जरी मोबिलिटी की बढ़ती पसंद दर्ज की
लेक्सस इंडिया ने साल 2025 का शानदार समापन किया।
1 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
खेल मंत्री मनसुखलाल मांडविया ने घोषणा की, कोर्ट केस के कारण 9 महीने की देरी हुई
भारत का फुटबॉल फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (ISL) अब 14 फरवरी से खेला जाएगा।
1 min
January 08, 2026
Aaj Samaaj
जयशंकर का भारत-लक्जमबर्ग रिश्तों को नई गति देने पर जोर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लक्जमबर्ग के अपने दौरे के दौरान भारत-लक्जमबर्ग के संबंधों को नई गति देने पर जोर दिया है।
2 mins
January 08, 2026
Aaj Samaaj
सुकमा जिले में 7 महिला नक्सलियों सहित 26 ने किया आत्मसमर्पण
13 नक्सलियों पर 65 लाख रुपए ईनाम
1 min
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
