試す 金 - 無料
भारत की नियामक क्रांति ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को आदत बना दिया
Aaj Samaaj
|December 28, 2025
2010 के शुरुआती वर्षों में भारत में व्यापार करना किसी बाधा दौड़ जैसा लगता था, जिसमें बीच रास्ते में ही बाधाएं खड़ी कर दी जाती थीं।
क्या आप जानते हैं कि कभी निर्माण की अनुमति लेने के मामले में भारत कुल 190 देशों में 184वें स्थान पर था? क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अनुमति लेने में ही 186 दिन यानी छह महीने से ज्यादा नौकरशाही की भेंट चढ़ जाते थे? इस दौरान न कोई काम शुरू होता था, न रोजगार पैदा होते थे। यह कोई इत्तेफाक नहीं था। यह दशकों से चली आ रही नियामक ज्यादितियों, विरासत में मिले नियंत्रण और कारोबार के प्रति अविश्वास का परिणाम था। उस नुकसान को ठीक करना एक दिन में संभव नहीं था। इसे ठीक करने में 11 साल की लगातार सुधार प्रक्रिया लगी, जिसमें कई ऐसे काम हुए जो दिखते तो नहीं थे लेकिन बहुत जरूरी थे। पर 2025 अलग रहा। इस साल भारत ने सिर्फ कारोबार को आसान बनाने से आगे बढ़कर कारोबार को सच में आजाद करना शुरू किया। अगर 1991 उदारीकरण का साल था, तो 2025 नियमों से मुक्ति (डिरेग्यूलेशन) का साल बन गया। 1991 ने भारत में नई ऊर्जा जगाई थी, और 2025 ने उस ऊर्जा को बिना बंधन के आगे बढ़ने का खुला माहौल दिया। कई दशकों तक भारतीय कंपनियां जानबूझकर छोटी ही रहती थीं। यह इसलिए नहीं कि उनमें महत्वाकांक्षा कम थी, बल्कि इसलिए कि बढ़ने पर सजा मिलती थी। 10वां, 20वां या 100वां कर्मचारी रखने पर लगभग 29 केंद्रीय श्रम कानूनों में छिपे नियम सक्रिय हो जाते थे। कंपनी बढ़ाते ही जांच, इंस्पेक्टर और कानूनी जोखिम बढ़ जाते थे। इसलिए कंपनियों के लिए समझदारी यही थी कि वे छोटी ही बनी रहें। सरकार ने छोटी कंपनियों के लिए टर्नओवर की लिमिट को दस गुना बढ़ाकर ?100 करोड़ कर दिया, जिससे ग्रोथ को जानबूझकर सीमित करने का इंसेंटिव खत्म हो गया। साथ ही, दर्जनों ओवरलैपिंग लेबर कानूनों को चार आसान लेबर कोड में बदल दिया गया, जिससे अनिश्चितता की जगह स्पष्टता आई। संदेश साफ थाः अब बड़े होने पर कोई सजा नहीं मिलेगी।
このストーリーは、Aaj Samaaj の December 28, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Aaj Samaaj からのその他のストーリー
Aaj Samaaj
अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत, रूस से जारी रहेगा व्यापार
अमेरिका से समझौते पर हड़बड़ी नहीं, निर्यात घाटे की भरपाई के लिए विकल्पों की तलाश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विक्रेताओं ने ली शपथ
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निदेशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
कर्नाटक के लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया
कर्नाटक में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान चली।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति (एसएमवीडीएसएस) द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सिविल सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
भारत-यूरोपीय देशों के रणनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की कवायद
फ्रांस और लक्जमबर्ग के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
ममता बनर्जी को एसआईआर में खामियां नजर आईं या बिहार जैसे नतीजे का खतरा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।सड़क से अदालत तक।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
प्रेम प्रसंग के मामले में भड़की भीड़, चार पलिसकर्मी घायल
भाजपा विधायक के गांव में पुलिस पर हमला
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
परिवार, आत्मनिर्भरता और समाज की एकता
मथुरा में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोहन भागवत का संदेश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत की नींव बनेगा वीबी-जी राम जी अधिनियम
जीरामजी में रोजगार की गारंटी, बढ़ेगी पारदर्शिता: मुख्यमंत्री योगी
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
'टॉक्सिक' से जुड़ी 'कांतारा चैप्टर 1' की हीरोइन, सामने आया फर्स्ट लुक
'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
