Poging GOUD - Vrij
सीएम ने लुधियाना में 951 ईटीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे
Aaj Samaaj
|March 20, 2025
सरकार ने मात्र 36 महीनों में युवाओं को 52,606 सरकारी नौकरियां देकर इतिहास रचा
-
गैर-लोकतांत्रिक सीमाओं का विरोध करने के लिए आप समान विचारधारा वाली पार्टियों से हाथ मिलाएगी
युवाओं को सरकारी नौकरियां देने में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के मात्र 36 महीनों के भीतर राज्य के युवाओं को 52 हजार 606 नौकरियां प्रदान कर इतिहास रच दिया है। यहां गुरु नानक देव भवन में 951 ईटीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक शिक्षक के बेटे हैं और भली-भांति जानते हैं कि शिक्षक राष्ट्र निमार्ता होते हैं, जो विद्यार्थियों को अधिकारी, इंजीनियर, डाक्टर और अन्य नेता बनने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अत्यधिक योग्य और सक्षम हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कुछ गैर शैक्षणिक कार्यों में भी लगा दिया था। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है। कि शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग केवल शिक्षण कार्यों के लिए ही किया जाए।
पहले स्कूल खाली रहते थे
उन्होंने कहा कि पहले स्कूल खाली रहते थे, लेकिन स्कूलों के सामने पानी की टंकियों पर शिक्षक धरना देते थे, क्योंकि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, उनकी सरकार ने युवाओं को नौकरियां देकर इस प्रवृत्ति को बदल दिया है, जिससे अब शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। और राज्य के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य की जमीनी हकीकत से अनजान कांवेंट स्कूलों में पढ़े-लिखे नेताओं ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की अनदेखी कर दी थी, जिससे पंजाब विकास की दौड़ में पीछे रह गया था।
Dit verhaal komt uit de March 20, 2025-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत, रूस से जारी रहेगा व्यापार
अमेरिका से समझौते पर हड़बड़ी नहीं, निर्यात घाटे की भरपाई के लिए विकल्पों की तलाश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विक्रेताओं ने ली शपथ
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निदेशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
कर्नाटक के लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया
कर्नाटक में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान चली।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति (एसएमवीडीएसएस) द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सिविल सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
भारत-यूरोपीय देशों के रणनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की कवायद
फ्रांस और लक्जमबर्ग के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
ममता बनर्जी को एसआईआर में खामियां नजर आईं या बिहार जैसे नतीजे का खतरा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।सड़क से अदालत तक।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
प्रेम प्रसंग के मामले में भड़की भीड़, चार पलिसकर्मी घायल
भाजपा विधायक के गांव में पुलिस पर हमला
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
परिवार, आत्मनिर्भरता और समाज की एकता
मथुरा में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोहन भागवत का संदेश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत की नींव बनेगा वीबी-जी राम जी अधिनियम
जीरामजी में रोजगार की गारंटी, बढ़ेगी पारदर्शिता: मुख्यमंत्री योगी
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
'टॉक्सिक' से जुड़ी 'कांतारा चैप्टर 1' की हीरोइन, सामने आया फर्स्ट लुक
'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
