Poging GOUD - Vrij
राजेश खन्ना आज के अभिनेताओं से अलग संदेश देने वाला सुपरस्टार
Sarita
|April First 2025
बाबू मोशाय समाज नफरत से नहीं मोहब्बत से बनता है
राजेश खन्ना, जिन्हें भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है, ने अपनी रोमांटिक अदाओं, मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय और यादगार संवादों के जरिए दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी. उन का कैरियर न केवल फिल्मी परदे पर बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति पर भी गहरा प्रभाव डालने वाला रहा. उन की फिल्मों ने न केवल बौक्स औफिस पर धमाल मचाया बल्कि उन्होंने अपनी एक ऐसी छवि गढ़ी जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.
सदियों से राजा बड़ी सावधानी से अपने दूतों को चुनते थे जो दूसरे राज्य के संदेश दे सकें. संदेश की तरह संदेशवाहक भी हमेशा महत्त्व का रहा है और उस का व्यक्तित्व, उस की वाक्पटुता, उस की चालढाल संदेश के महत्त्व को घटाती व बढ़ाती रही है. धर्मों ने तो संदेशवाहकों को देवता बना डाला और संदेश को भूल कर संदेशवाहक को पूजने लगे हालांकि धर्मों के मामले में संदेशवाहक असल में खुद संदेश गढ़ते रहे हैं क्योंकि यह सोचना कि किसी अदृश्य शक्ति ने उन्हें संदेश दे कर भेजा है, अपनेआप में बेवकूफी है लेकिन चारपांच हजार वर्षों से मानवता उस की शिकार संदेशवाहकों की मृत्यु के रही है. बाद भी संदेशवाहकों के एजेंट उन के बुत बना कर या संदेशवाहक के बनावटी संदेश को ले कर धर्म का अपना धंधा सफलता से चलाते रहे हैं.
फिल्मों में अभिनेता सिर्फ संदेशवाहक होता है क्योंकि संदेश तो कहानी लेखक, पटकथा लेखक, निर्माता, निर्देशक द्वारा सम्मिलित बनाया होता है. अभिनेता राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों में एक नायाब संदेशवाहक का काम किया. आज एक के बाद एक संदेशवाहक तोड़मरोड़ कर, विभाजनकारी, अंधविश्वासी संदेश लगातार अपने व्यक्तित्व के सहारे परोस रहे हैं, ऐसे में राजेश खन्ना की जैसी फिल्मों की जरूरत महसूस की जा रही है. उन की फिल्में समाज में सामाजिकता और पारिवारिकता का जो संदेश पहुंचा रही थीं उस का श्रेय उन फिल्मों की कहानी के लेखकों को जितना जाता है उस से ज्यादा तब के सुपरस्टार राजेश खन्ना को ज्यादा जाता है.
राजेश खन्ना की फिल्मों में मारधाड़ न होना, एंग्रीयंग मैन की छवि का न उकेरना, जेम्स बौंड की नकल न करना, केवल सफलअसफल प्रेम की कहानी दे कर मनोरंजन न करना एक खास विशेषता है जो आज के अभिनेताओं से उन की पहचान को अलग करती है.
Dit verhaal komt uit de April First 2025-editie van Sarita.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
