Poging GOUD - Vrij
पूर्वजन्म के कर्म सच या अंधविश्वास
Sarita
|April First 2025
जो विश्वास तर्क पर आधारित नहीं, वह रेत पर बने घर के समान है, जो समय की कसौटी पर टिक नहीं सकता.
तीन मित्र-2 महिलाएं और एक पुरुष-लोनावला के तुंगार्ली जंगल और बांध की सैर के बाद लौट रहे थे. संकरे और क्षतिग्रस्त रास्ते पर उखड़े हुए पत्थरों पर से उन की एसयूवी धीरेधीरे आगे बढ़ रही थी. रास्ते में स्कूल यूनिफौर्म पहने कुछ लड़कियां शायद तुंगार्ली बांध के आगे राजमाची गांव को लौट रही थीं. वहीं, बांध से रिसने वाले पानी का एक छोटा सा सोता फूट पड़ा था, जिस में से एक लड़की पीने के पानी की बोतल भर रही थी.
2 आदिवासी महिलाएं सिर पर लकड़ी के गट्ठर उठाए सड़क पार करने के लिए उन की गाड़ी के गुजरने का इंतजार कर रही थीं. उन के फटे हुए कपड़े, कृशकाय शरीर और धूप से जली गहरी त्वचा देख कर सैलानियों का दिल करुणा से भर आया.
पुरुष ने गाड़ी रोक कर उन्हें रास्ता पार करने का इशारा किया और अपने मित्रों से बोला, "यहां तो समय ठहर गया है. ये लोग जैसे पचास या सौ साल पहले की जिंदगी जी रहे हैं."
एक महिला ने दार्शनिक लहजे में कहा, "यह तो महज संयोग है कि उन्हें गरीबी में जन्म मिला और हमें खातेपीते घरों में. यह संभव है कि हम 'वह' होते और वे 'हम'. इसलिए हमारा अपने जीवन पर गर्व करना बेकार है."दूसरी महिला ने तुरंत जोड़ा, "यह पूर्वजन्म के कर्मों का फल है." फिर इसी विषय पर तीनों में गंभीर चर्चा शुरू हो गई.
पहली महिला की व्याख्या- संयोग या गणितीय प्रायिकता (संभावना) वैज्ञानिक आधार दर्शाती है, भले ही जन्म और मृत्यु विज्ञान के लिए आज भी गूढ़ रहस्य बने हुए हैं. लेकिन 'पूर्वजन्म के कर्म' वाली व्याख्या अकसर धार्मिक चर्चाओं में सुनाई देती है. तीनों मित्रों को यह विचार बेमानी लगा कि सिर पर लकड़ी ढोती गरीब महिलाएं पिछले जन्म के पापों का फल भुगत रही हैं. न्याय की बात करें तो अपराध का विवरण सुने बिना दंड मिलना अनुचित है. क्या धर्म के पुरोहित इन गरीबों को उन के कथित अपराधों का विवरण दे सकते हैं?
Dit verhaal komt uit de April First 2025-editie van Sarita.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
