Facebook Pixel अब पुरुषों के साथ बढ़ता अन्याय | Sarita - news - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

अब पुरुषों के साथ बढ़ता अन्याय

Sarita

|

June Second 2023

कई बार पुरुष चुप रह कर औरतों के शोषण का शिकार हो रहे होते हैं. शर्मिंदगी, समाज के चलते वे अपना दर्द बयां नहीं कर पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं. वे कहां जाएं?

- मिनी सिंह

अब पुरुषों के साथ बढ़ता अन्याय

दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कालेज की आर्ट्स की स्टूडैंट आयुषी भाटिया ने पिछले एक साल में 7 रेप केसेस अलगअलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराए लेकिन ये सारे फौल्स रेप केसेस थे. सख्ती करने पर पुलिस के सामने आयुषी ने स्वीकार किया कि वह लड़कों पर रेप के झूठे आरोप लगा कर उन से जबरन पैसे वसूलती थी.

उस ने बताया कि कैसे वह जिम, इंस्टा, औनलाइन डेटिंग ऐप पर 20 से 22 साल के लड़कों से दोस्ती करती और फिर उन से मिलती थी. लड़के के साथ फिजिकल रिलेशनशिप और किसी के साथ प्यार के वादे के बाद वह उस पर रेप का आरोप लगा दिया करती थी. सब से अजीब बात तो यह कि उस ने एक साल में 7 झूठे रेप केसेस पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराए.

वहीं मेरठ की एक महिला ने सरकारी अस्पताल से फर्जी मैडिकल सर्टिफिकेट बनवा कर अपने पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. महिला की बातों में आ कर पुलिस ने उस के पति को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन बाद में इस मामले की जांच में पता चला कि महिला का किसी गैरमर्द से नाजायज संबंध था और जिस के लिए पति उसे मना करता था. अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने यह योजना बनाई और पति को झूठे केस में फंसा कर उसे जेल करवा दी.

बलात्कार एक घिनौना अपराध तो है ही लेकिन उस से भी ज्यादा घिनौना अपराध यह है कि एक निर्दोष व्यक्ति पर बलात्कारी होने का ठप्पा लग जाना. यहां पर क्योंकि एक निर्दोष व्यक्ति की मानप्रतिष्ठा दांव पर लग जाती है, साथ में, उस की जिंदगी भी नरक बन जाती है.

कुछ सालों पहले नई दिल्ली के करावल नगर के इब्राहिम खान पर बलात्कार का आरोप लगा था और आरोप भी किसी गैर ने नहीं, बल्कि उस की खुद की सगी बेटी ने लगाया था. संगीन आरोप था कि उस ने अपनी बेटी का रेप किया जिस से वह गर्भवती हो गई. इस आरोप के बाद इब्राहिम सामाजिक का बहिष्कार तो हुआ ही, उसे जेल भी हुई. वहां जेल में भी उसे कैदियों ने पीटा.

MEER VERHALEN VAN Sarita

Sarita

Sarita

वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी

वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

हंगरी से सबक ले भारत

लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव

इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप

बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक रिक्त कोना

मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.

time to read

8 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

अंगूठे की जात

उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.

time to read

3 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

महिला आरक्षण ढोल की पोल

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.

time to read

21 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत

दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.

time to read

10 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं

गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.

time to read

6 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा

प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.

time to read

6 mins

May First 2026

Translate

Share

-
+

Change font size