Poging GOUD - Vrij
खटपट या महज झांसा
Outlook Hindi
|April 13, 2026
ईरान के गैस भंडारों को निशाना बनाने के मामले में अमेरिका और इज्राएल के बीच वाकई मतभेद या छलावे की रणनीति ? ईरान के खाड़ी देशों में जवाबी हमले से जंग बदली
पश्चिम एशिया जंग चौथे हफ्ते में पहुंची तो क्या अमेरिका और इज्राएल के बीच बड़ी दरार आ गई है ? ऐसी अटकलें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बयान से ही हवा में उठीं। उन्होंने कहा कि वे ईरान के 'साउथ पार्स' गैस भंडारों पर इज्राएली हमले से नावाकिफ थे। उस हमले से जंग खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। जवाब में ईरान ने फौरन कतर, बहरीन और सऊदी अरब की तेल और गैस संयंत्रों पर हमला कर दिया । इज्राएल के अखबार 'हारेत्ज़' ने उसे "सार्वजनिक ताजा विवाद" बताया। यह बात प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के कुछ ही घंटे बाद सामने आई कि जंग के लक्ष्यों और तौर-तरीकों पर वे और ट्रम्प एकमत हैं। अखबार ने उनके हवाले से लिखा, "मेरे और ट्रम्प के बीच सुई भर का फर्क नहीं है।"
लेकिन पत्रकारों के सवालों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने कहा था, ऐसा मत करो। हमारे बीच बहुत अच्छी बनती है, सब कुछ तालमेल से होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं जो मुझे पसंद नहीं आता।" राष्ट्रपति ने आगे कहा और दोहराया भी कि उन्हें इस हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर सोशल मीडिया पोस्ट में भी यही लिखा। जंग के दौरान पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने इज्राएली कार्रवाई से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। इससे दोनों नेताओं के बीच खटपट की चर्चा शुरू हो गई है।
इससे पहले एक मौके पर ट्रम्प प्रशासन ने ऐसे वाकये पर टालमटोल वाला रवैया अपनाया था। इज्राएल ने तेहरान के पास तेल के कुओं पर हवाई बमबारी की थी, जिससे वहां जहरीला धुआं फैला और तेजाबी बारिश हुई। अमेरिकी अधिकारियों ने बाद में कहा कि नेतन्याहू तेहरान के आसपास "अराजकता का माहौल" बनाना चाहते थे, ताकि ईरानियों को यह संदेश दिया जा सके कि उनकी सरकार का स्थिति पर कोई नियंत्रण नहीं है। हारेत्ज़ की रिपोर्ट में कहा गया, "इज्राएली फौज ने उसके असर को कम करके आंका, और उच्च अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका की नाराजगी उन्हें (नेतन्याहू को) नहीं बताई गई थी।" ट्रम्प ने कहा था कि उन्होंने इज्राएल से तेल के बुनियादी ढांचे को न छूने के लिए कहा था।

Dit verhaal komt uit de April 13, 2026-editie van Outlook Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Outlook Hindi
Outlook Hindi
कीमत वसूलती है शोहरत
कम उम्र में मशहूर क्रिकेटर बनने की चुनौतियां संभालना मुश्किल, इसलिए मार्गदर्शन की दरकार
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अब मिशन 2027 का आगाज
पश्चिम बंगाल और असम विजय के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश और पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
स्त्री राग का धमाल
मुंबई के अंडरग्राउंड सर्किट से लेकर कराची के कुछेक मंचों तक लड़कियां, महिलाएं हिप-हॉप को अपनी धुन में ढाल रहीं, दक्षिण एशिया में रैप के लय, ताल और ढंग को बदल रहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
लारा का अंदाज सोबर्स की शैली
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ जांबाज बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेलने के अलग- अलग अंदाज भी ईजाद किए
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
बस लीक ही लीक!
लगातार प्रश्न-पत्रों के लीक के बावजूद एजेंसी की सेहत पर कोई फर्क नहीं, आखिर ऐसे घोटालों से लाखों के जीवन से खिलवाड़ और कई खुदकशियों का जिम्मेदार कौन
8 mins
June 2026
Outlook Hindi
जनादेश और एसआइआर का साया
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एसआइआर प्रक्रिया का भाजपा की जीत में असर से इनकार करना मुश्किल, मगर सिर्फ ये ही इकलौती वजह नहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
भगवा शुभंकर शुभेंदु
कांथी की सड़कों से लेकर राइटर्स बिल्डिंग तक नए मुख्यमंत्री का सफर कांग्रेसी विरासत, ध्रुवीकरण, टकरावों के जरिए पहचान बनाने और ऊंची कुर्सी की महत्वाकांक्षा की मिसाल
3 mins
June 2026
Outlook Hindi
नासिक कुंभ पर अर्थ संकट
नासिक नगर निगम ने भाजपा के लिए महत्वाकांक्षी आयोजन के लिए पैसे की तंगी के मद्देनजर अपने कदम पीछे खींचे
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अडसिल में पकती उम्मीदें
निर्वासन में जन्मे, चेन्नै में अपना वजूद खोजते श्रीलंकाई शरणार्थियों को एक सामुदायिक रेस्तरां से मिल रही उम्मीद
5 mins
June 2026
Outlook Hindi
सतीशन के सिर सरोपा
तकरीबन दस दिनों की कवायद के बाद कांग्रेस आलाकमान जबरदस्त जन दबाव के आगे झुका और मुख्यमंत्री की कुर्सी उस नेता को मिली, जिसने राज्य में कांग्रेस को फिर खड़ा किया
4 mins
June 2026
Listen
Translate
Change font size

