Poging GOUD - Vrij
मुक्त व्यापार के मायने
Outlook Hindi
|September 15, 2025
ट्रम्प के 50 प्रतिशत टैरिफ ऐलान के साथ ही मोदी सरकार की विदेश नीति क्यों औंधे मुंह गिरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली केंद्र सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर अपनी कामयाबी का डंका पीटकर घरेलू राजनीति में अपनी ताकत ठोस राष्ट्रवादी के नाते बढ़ाती रही है। यह छवि प्रचारित हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक ताकतों के विशाल आकाश में विराजमान हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जैसे शक्तिशाली नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। 2015 में, जब ओबामा राष्ट्रपति थे और गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे, तो मोदी ने कूटनीतिक प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें उनके पहले नाम बराक से संबोधित किया था। जबकि ओबामा ने बदले में औपचारिक कूटनीतिक और थोड़े अलग अंदाज में मिस्टर प्राइम मिनिस्टर कहा था।
हालांकि कई दक्षिणपंथी लोकप्रिय नेताओं के विपरीत, मोदी अपने अंतरराष्ट्रीय बयानों में सावधानी बरतते रहे हैं और संयमित स्वर में बोलने की पूरी कोशिश करते रहे हैं। मसलन, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के वर्ष में उनके इस बयान को देखें कि "यह युद्ध का समय नहीं है।" इसे प्रबुद्ध बुजुर्ग राजनेता के विश्व की स्थिति पर प्रवचन देने के उदाहरण की तरह देखा गया था। यह घरेलू मोर्चे पर उनके अधिक कठोर बयानों के विपरीत है, जब उन्होंने 2019 में सुझाव दिया था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने वालों की पहचान उनके कपड़ों से की जा सकती है, जिससे उनकी धार्मिक पहचान का संकेत मिलता है।
विदेश नीति के मोर्चे पर कथित सफलता का एक घटक मोदी की विदेश यात्राओं का सिलसिला रहा है, जहां उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत को स्थापित करने के उद्देश्य की भावना व्यक्त की है। इस सफलता का बड़ा हिस्सा विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जुड़ा है, जो पेशेवर राजनयिक हैं और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की भाषा कुशलता से बोल सकते हैं, साथ ही मोदी शासन के कुछ विशिष्ट नीतिगत तत्वों को भी व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं। स्लोवाकिया में ग्लोबसेक 2022 फोरम में जब जयशंकर से यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर भारत की स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यूरोप को अपनी समस्याओं को दुनिया की समस्याओं के रूप में देखना बंद कर देना चाहिए।
मोदी की विदेश नीति के तीन विरोधाभास
Dit verhaal komt uit de September 15, 2025-editie van Outlook Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
