Poging GOUD - Vrij
ट्रम्प टैरिफ का कितना नुकसान
Outlook Hindi
|September 15, 2025
भारत 25 प्रतिशत टैरिफ तो झेल सकता है, उसका शायद खास असर न पड़े, मगर 25 प्रतिशत पैनल्टी टैरिफ मुश्किल होगी
भारत-अमेरिका संबंधों को डोनाल्ड ट्रम्प ने बेवजह झटका दिया है। 2005 के परमाणु समझौते के बाद तीन अलग-अलग राष्ट्रपतियों, चाहे रिपब्लिकन हों या डेमोक्रेटिक, के कार्यकाल में संबंधों में आई तेजी द्विपक्षीय और भू-राजनैतिक दोनों स्तरों पर इन संबंधों के महत्व पर आधारित थी।
इससे अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार बन गया। रक्षा संबंधों का विस्तार हुआ, भारत के लिए उन्नत उपकरणों और टेक्नोलॉजी निर्यात नियंत्रण में धीरे-धीरे ढील दी गई, दोनों पक्षों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अध्यक्षता में उभरती तकनीकों के लिए पहल शुरू की गई।
पश्चिमी प्रशांत और हिंद महासागर में चीनी विस्तारवाद को रोकने के लिए क्वाड का गठन किया गया। इससे हिंद-प्रशांत अवधारणा उभरी, जिसने प्रशांत और हिंद महासागर की सुरक्षा को जोड़ा। अमेरिका ने प्रशांत कमान का नाम बदलकर हिंद-प्रशांत कमान कर दिया। इन बातों से लगा साझा हितों और बढ़ते विश्वास पर आधारित दीर्घकालिक संबंध की नींव रखी जा रही है। अमेरिका ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को 21वीं सदी के निर्णायक संबंध के रूप में परिभाषित करना शुरू कर दिया था।
अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, उन्होंने और नरेंद्र मोदी ने घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध बनाए। भारत ने उल्लेखनीय शुरुआत की, जब ट्रम्प ने अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही हफ्तों के भीतर, फरवरी में व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत किया। दोनों पक्ष बहुत ही ठोस संयुक्त वक्तव्य जारी करने में सफल रहे, जिसमें जो बाइडन के राष्ट्रपति कार्यकाल में शुरू की गई सभी प्रमुख पहलों, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, को शामिल किया गया। इस बात पर सहमति हुई कि दोनों पक्ष व्यापार पर एक अंतरिम समझौते पर काम करेंगे और शरद ऋतु तक बहु-क्षेत्रीय व्यापार समझौते पर बातचीत करेंगे, जिस पर ट्रम्प के क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
Dit verhaal komt uit de September 15, 2025-editie van Outlook Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
