Poging GOUD - Vrij
लोकतंत्र के मर्यादा मार्ग पर कदमताल की वेला
Open Eye News
|January 2023
बीत गया साल भी ऐसे कई सवाल छोड़ गया है, जिनके जवाब आने अभी बाकी हैं।
हम दुनिया की सबसे बड़ी जम्हूरियत हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल हमारे सामने आता है कि क्या हमारे नुमाइंदे इस बड़े लोकतंत्र के हिसाब से आचार व्यवहार करते हैं? क्या उनकी कथनी और करनी एक जैसी है? उनमें ऐसे गुण हैं कि हम अपने बच्चों से कह सकें कि तुम बड़े होकर फलां नेता जैसा बनना? यहां राजनीति में लगातार बढ़ रहे दागी लीडरों की संख्या का सवाल नहीं है। सवाल आम जनता के बीच से होकर गुजरता है। जब मुल्क आजाद हुआ तब कहीं भी ऐसे हालात न थे। अच्छे बुरे नेता हर दौर में होते हैं। आजादी के बाद के कुछ सालों तक तो स्वतंत्रता आंदोलन की कोख से पैदा हुए लीडरों ने सामाजिक जिंदगी में तमाम तरह की मिसालें पेश की थीं। मगर धीरे-धीरे मर्यादा में गिरावट का दौर तेजी पकड़ता रहा, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश की संसद से लेकर विधानसभाओं में विधायकों में मारपीट के तमाम किस्से बार-बार सामने आते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा व भाजपा के विधायकों की मारपीट के कई किस्से हम सबने सुने हैं। पिछले साल मार्च में बंगाल विधानसभा में भी विधायकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। वहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया था। ऐसी ही कई घटनाएं बिहार विधानसभा में भी हुई। सवाल ये है कि अवाम के नुमाइंदे उनकी तरक्की और भलाई के लिये चुने जाते हैं तो लड़ाई झगड़ा किस लिये? लीडरों का यही आचरण जनता का भरोसा खोने की वजहबनता है। सही बात तो ये है कि देश की राजनीति आज इतनी बदरंग हो गई है कि जनता उसे भरोसे के काबिल नहीं समझती। एक समय था जब राजनीति में उसूलों को तरजीह दी जाती थी। एक बार संसद में पंडित नेहरू ने अपनी गलती का अहसास होने पर जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी से माफी मांगी थी। अटल बिहारी वाजपेयी देश के हाजिरजवाब और बेबाक लीडर थे। विपक्ष में रहते हुए वे सरकार की नीतियों पर तीखे हमले बोलते थे। एक मौके पर पंडित नेहरू ने किसी से पूछा, ये तेजतर्रार लड़का कौन है?
Dit verhaal komt uit de January 2023-editie van Open Eye News.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Open Eye News
Open Eye News
बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश
भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।
4 mins
November 2024
Open Eye News
औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान
शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी
देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?
बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।
5 mins
November 2024
Open Eye News
झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने
1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।
5 mins
November 2024
Open Eye News
चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत
चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।
3 mins
November 2024
Open Eye News
फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन
खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है
3 mins
November 2024
Open Eye News
20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक
पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।
4 mins
November 2024
Open Eye News
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।
3 mins
November 2024
Translate
Change font size

