Poging GOUD - Vrij
विवादों के नाके पर फंसे टैक्स वसूलने वाले
India Today Hindi
|September 24, 2025
रामपुर में अधिकारी की रंगे हाथ गिरफ्तारी से लेकर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और कानपुर तक, राज्य कर विभाग बार-बार गड़बड़ियों में घिरा . सरकार की कार्रवाई के बावजूद सिस्टम की खामियां बरकरार
उत्तर प्रदेश का राज्य कर विभाग प्रदेश सरकार के राजस्व का सबसे बड़ा आधार है. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद इसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई. पर हाल के महीनों में इस विभाग के भीतर रिश्वतखोरी और मनमानी के दिलचस्प मामले सामने आए हैं. अब इस बात को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि यह विभाग राजस्व बढ़ा रहा है या अपनी ही छवि को खोखली कर रहा है.
रामपुर जिले में 3 सितंबर को जो हुआ उसने इस सवाल को और बल दे दिया. यहां राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया. उन पर एक व्यापारी से जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 25,000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप था. शिकायतकर्ता आले नबी बीवी के नाम से फर्म खोलना चाहते थे. उन्होंने विजिलेंस से संपर्क किया. उसने जाल फैलाया और जैसे ही अधिकारी ने 15,000 रुपए लिए, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. बरेली सेक्टर के एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार यादव का कहना है, "शिकायत मिलते ही हमने टीम बनाकर जाल बिछाया. यह स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." मुरादाबाद के एक व्यापारी सलीम अंसारी का अनुभव इस व्यवस्था की पोल खोलता है. उनका कहना है, "जीएसटी नंबर बनवाना छोटे व्यापारी के लिए सिरदर्द है. अफसर कागजों में बार-बार कमी बताकर पैसे मांगते हैं. देने से इनकार करने पर रजिस्ट्रेशन महीनों लटका रहता है." शासन ने 11 सितंबर को सतीश कुमार को निलंबित कर दिया.
गाजियाबाद जोन-द्वितीय में तैनात राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय को लखनऊ की कंपनी 'बडी एंटरप्राइजेज' से 2.5-3 लाख रुपए की वसूली के आरोप में 17 अगस्त को निलंबित कर दिया गया. पीड़ित ने विजिलेंस को ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी थी. राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल ने आदेश करते हुए साफ कहा, "इस तरह गंभीर कदाचार से विभाग की छवि धूमिल होती है. दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी." गाजियाबाद के कारोबारी मनोज अग्रवाल जोड़ते हैं, "हम लोग हर महीने टैक्स भरते हैं, फिर भी हमें अफसरों की नजर में चोर समझा जाता है. अगर रिकॉर्डिंग न होती तो यह अधिकारी बच जाती."

Dit verhaal komt uit de September 24, 2025-editie van India Today Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
