Poging GOUD - Vrij
ऐतिहासिक विजय
India Today Hindi
|May 20, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो उन्होंने पारंपरिक बंगाली पोशाक - धुती-पंजाबी-पहन रखी थी. उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्त मोदी ऐसे नेता की संतुष्टि से बोल रहे थे, जिसने इस पल का दशक तक इंतजार किया. फिर हर राज्य का नाम लेकर, जैसे लंबी यात्रा के पड़ाव गिना रहे हों, उन्होंने गंगा के मैदान के राज्यों में भाजपा की जीत का जिक्र कियाः उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब आखिरकार पश्चिम बंगाल. उन्होंने घोषणा की कि पूरा गंगा क्षेत्र अब भाजपा-एनडीए के प्रभाव में है.
पखवाड़े भर पहले ही बिहार में बेहद सहज राजनैतिक बदलाव हुआ था, जहां सम्राट चौधरी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा भेजे जाने के बाद पद से हट गए. इससे पहले पिछले साल पार्टी ने ओडिशा में पांच बार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सत्ता से बाहर कर राज्य में पहला भाजपा मुख्यमंत्री बनाया था. लेकिन सबसे बड़ी सफलता इस गर्मी में बंगाल में मिली, जहां भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया. पार्टी को 45.9 प्रतिशत वोट मिले और उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन कार्यकाल में बने मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया. तृणमूल 40.8 प्रतिशत वोट शेयर के बावजूद सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि बाकी छह सीटें अन्य विपक्षी दलों के खाते में गईं.
बंगाल में 2021 के बाद से भाजपा के चुनावी प्रदर्शन से भाजपा तीन नतीजों पर पहुंचीः पार्टी कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं, जमीन पर संगठन खोखला है और गुटबंदी चरम पर है.
बंगाल की जीत ने भाजपा को वह पूरा करने में मदद की है, जिसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पौराणिक शब्दावली में अंग-बंग-कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा कहा. असम में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उसके सहयोगियों ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 126 में से 102 सीटें हासिल कीं. दक्षिण भारत में भी एनडीए को छोटी राहत मिली, जहां पुदुच्चेरी में सत्ता बरकरार रही.
Dit verhaal komt uit de May 20, 2026-editie van India Today Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
