Poging GOUD - Vrij
देश के बेहतरीन संस्थान
India Today Hindi
|August 13, 2025
इंडिया टुडे-एमडीआरए बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे उच्च शिक्षा के पारिस्थितिकी तंत्र में एक नई गतिशीलता को दर्शाता है. इसमें स्थिरता के साथ ही कई जगह उलटफेर भी साफ नजर आ रहा
भारत के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तनशीलता साफ नजर आती है. यह महत्वाकांक्षाओं से भरा है, काफी जनाकीर्ण और अतिव्यस्त है. फिर भी विडंबना ही है कि बेहद महत्वपूर्ण होने के बावजूद संसाधनों की कमी से जूझ रहा है. ऐसी उथल-पुथल वाली परिस्थितियों के बीच भी उत्कृष्टता अपनी अलग ही छाप छोड़ती है. इंडिया टुडे-एमडीआरए बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे 2025 ऐसे जटिल परिदृश्य के बीच एक ऐसा मूल्यांकनपरक दृष्टिकोण सामने लाता है, जो अनुभवों पर आधारित है और बोधगम्य है. यह सर्वे देश के विश्वविद्यालय पारिस्थितिकी तंत्र का सबसे विश्वसनीय मूल्यांकन सामने रखता है. अब अपने 16वें वर्ष में यह सर्वेक्षण नीति निर्माताओं, भर्ती करने वालों और छात्रों के साथ-साथ दिग्गज संस्थानों के लिए भी एक मानक बन चुका है. बात सिर्फ रैंकिंग में हासिल स्थान तक सीमित नहीं है बल्कि यह रैंकिंग उनकी दिशा, आकांक्षाओं और संस्थागत कुशलताओं के बारे में भी बहुत कुछ बताती है.
मूलतः यह सर्वेक्षण एक रैंकिंग से कहीं ज्यादा मायने रखता है. यह बताता है कि भारतीय संस्थानों की उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है. वे निरंतर सुधार करते रहते हैं. पुनर्कल्पना और पुनर्खेज की यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. इस वर्ष सामान्य श्रेणी में यूनिवर्सिटी रैंकिंग यही दर्शाती है. सामान्य श्रेणी के सरकारी विश्वविद्यालयों में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) को पहली बार शीर्ष स्थान मिला, जिसने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) को पछाड़ दिया. शीर्ष पर 2018 से ही जेएनयू ने अपना एकाधिकार जमा रखा था. 2021 से दूसरे स्थान पर रहा डीयू अब सार्वजनिक विश्वविद्यालय क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया मानक बनकर उभरा है. Dit verhaal komt uit de August 13, 2025-editie van India Today Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN India Today Hindi
India Today Hindi
हिरणी-सी इस उम्र में
कैंसर की उम्र में जोरदार सांस की तरह कश करतीं नृत्यांगना अदिति मंगलदास 11 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड थिएटर में होने जा रही जीवन की पहली युगल प्रस्तुति महक पर
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
गेमिंग की दुनिया में दिखा रहीं दम
भारत के 50 करोड़ गेमर्स में अब करीब 40 फीसद महिलाएं होने का अनुमान. कई तो प्रोफेशनल गेमर बनीं और बड़ी संख्या में दर्शक जुटाने के साथ स्पॉन्सरशिप और टूर्नामेंट जीतने में भी कामयाब हो रहीं
6 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
कालिदास के संग-संग हिमालय तक
करीब ढाई-हजार साल पहले कालिदास ने मेघदूतम् की रचना की थी. अपनी किसी हरकत की वजह से अलकापुरी से निष्कासित और शापित यक्ष अपनी यक्षिणी को संदेश भेजने को व्याकुल है.
3 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
वे जो बदलाव का जरिया बने
इंडिया टुडे समूह के 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' अवार्ड के तहत निर्णायक बदलाव लाने वालों का हुआ सम्मान. ये ऐसे लोग थे जिन्होंने अपनी स्वदेशी सूझबूझ और हुनर से इंटीरियर डिजाइन, हेल्थकेयर, मिलिटरी टेक्नोलॉजी और ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में किया अहम योगदान
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
विहंगम बलिदान
गुप्तचरी की दुनिया के अपेक्षाकृत कम खंगाले गए किरदारों-घटनाओं को ताजा नैरेटिव में ढालती यह फिल्म 'घुसकर' मारने वाले नए हिंदुस्तान की वकालत करती है. कल्पनाशील संगीत और अभिनय के उम्दा नमूनों ने भी डाली जान
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
जमीन पर काम, चुनाव में नाम
जेवर एयरपोर्ट समेत बड़े प्रोजेक्ट्स के सहारे योगी सरकार चुनाव से पहले विकास का संदेश देने में जुटी. दूसरी ओर विपक्ष रोजगार, किसान और जमीनी हकीकत के मुद्दों पर इस दावे को चुनौती दे रहा
10 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
कुछ और पसरे यूसीसी के पांव
हिंदुत्व की राजनीति का मूल गढ़ माने जाने वाला गुजरात अब यूनिफॉर्म सिविल कोड के दूसरे ड्राफ्ट पर प्रयोग करने जा रहा. यह उत्तराखंड के मॉडल से थोड़ा अलग और ज्यादा परिष्कृत जरूर है लेकिन सवैधानिक आजादी से जुड़े कुछ बड़े सवाल अब भी बने हुए
4 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
पहाड़ी प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा
अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों प्रमुख पार्टियों की बढ़ी सक्रियता
5 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
नौकरशाही के आगे बेबस सरकार
प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कुछ पूर्व मुख्य सचिवों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर ब्यूरोक्रेसी को कटघरे में खड़ा कर दिया. ऐसे में पहले से ही आर्थिक मुश्किलों में घिरी राज्य सरकार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा
3 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
स्टालिन का कड़ा इम्तहान
द्रमुक सुप्रीमो दूसरा कार्यकाल पाने के लिए संघर्ष कर रहे. लेकिन ईपीएस की अगुआई वाला अन्नाद्रमुक और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके उनकी राह का रोड़ा
7 mins
April 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
