Facebook Pixel हिंदुस्तानी किस्सागोई का यह सुनहरा दौर | India Today Hindi - news - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

हिंदुस्तानी किस्सागोई का यह सुनहरा दौर

India Today Hindi

|

January 15, 2025

भारतीय मनोरंजन उद्योग जैसे-जैसे विकसित हो रहा है उसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी आने, वैश्विक स्तर पर साझेदारियां बनने और एकदम स्थानीय स्तर के कंटेंट के कारण नए अवसर पैदा हो रहे. साथ ही दुनियाभर के दर्शकों को विविधतापूर्ण कहानियां मिल रहीं

- ज्योति देशपाडे

हिंदुस्तानी किस्सागोई का यह सुनहरा दौर

पिछले एक दशक के दौरान भारतीय मनोरंजन उद्योग ने खुद को बदले समय और परिवेश के अनुकूल ढालने की असाधारण क्षमता प्रदर्शित की है. जियो स्टूडियोज में उच्च पद पर रहते हुए मैंने खुद यह महसूस किया है कि तेजी से बदलती तकनीक कैसे दर्शकों के व्यवहार में बदलाव ला रही है, और कहानियां परोसने के बोल्ड अंदाज ने हमारे कंटेंट निर्माण, वितरण और उपभोग के तरीके को नया आयाम दिया है. ऐसे में नया साल और अधिक अहम अवसरों और चुनौतियों से भरा होने की उम्मीद है क्योंकि हम सभी एक गतिशील और निरंतर विकसित होते परिदृश्य में आगे बढ़ रहे हैं जो बड़े पैमाने पर गहराते जुड़ाव का गवाह बन रहा है.

बड़े बजट और सितारों वाली फिल्मों की सिनेमाघरों में रिलीज भारतीय फिल्मोद्योग के अपनी पकड़ और मजबूत करने की उम्मीद जगाती है तो साथ ही लापता लेडीज और ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट जैसी छोटी, अधिक स्वतंत्र फिल्में फिल्म महोत्सव, विदेशी बाजारों, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और खास तौर पर थिएटरों में रिलीज के जरिए दर्शक बटोर रही हैं. ऐसे सभी पहलुओं का संतुलित इस्तेमाल करके ही फिल्म उद्योग अपनी पूरी क्षमता को भुना सकता है.

भले ही स्ट्रीमिंग या ओटीटी का चलन बढ़ रहा है लेकिन बड़े पर्दे का जादू अब भी बरकरार है. सिनेमाहॉल के साथ भारतीयों का अटूट नाता साफ दिखता है. दर्शक ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं तो घर पर बैठकर मनोरंजक वेब सीरीज का आनंद लेने में भी पीछे नहीं रहते. हमारी स्त्री -2, शैतान, आर्टिकल-370 और सिंघम अगेन जैसी फिल्में बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहीं. वहीं, ओटीटी पर लापता लेडीज ने सफलता के ऐसे झंडे गाड़े कि सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन छह सप्ताह तक बढ़ा दिया गया. यह दोहरी सफलता हमारे मनोरंजन परिदृश्य की ताकत और भारतीय दर्शकों की बहुआयामी रुचि को रेखांकित करती है.

ऐसे ही एक तरफ जियो स्टार जैसे बड़े पैमाने पर विलय और अधिग्रहण दर्शकों और संसाधनों को एकीकृत कर रहे हैं और हमें वैश्विक दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा में सक्षम बना रहे हैं. दूसरी ओर, हाइपर लोकल कंटेंट भी मजबूती से अपनी जगह बना रहा है जो क्षेत्रीय दर्शकों की विशिष्ट पहचान और आकांक्षाओं को रेखांकित करता है.

MEER VERHALEN VAN India Today Hindi

India Today Hindi

India Today Hindi

परदे से निकला असल नायक

वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तख्त के साए में शब्दों का उजेरा

बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

हिमंत का एकछत्र राज

भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी

time to read

9 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तट प्रदेश कांग्रेस का

केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश

time to read

8 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

ऐतिहासिक विजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा

time to read

13 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर

देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़

time to read

6 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

उल्टे पांव चलता 'इंडिया'

संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया

time to read

7 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान

अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज

time to read

1 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

यहां तो रंगासामी सदाबहार

मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त

time to read

2 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें

सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू

time to read

2 mins

May 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size