Poging GOUD - Vrij
मोदी के सामने दोहरी चुनौतियां
India Today Hindi
|January 15, 2025
प्रधानमंत्री को देश में धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और समान विकास पक्का करने के लिए जोरदार सुधार करने होंगे. दूसरी ओर, विदेश में भारत के खिलाफ टैरिफ और आव्रजन संबंधी शिकायतों पर ट्रंप के साथ समझौता करने का तरीका निकालना होगा
एसाल की पौ फटने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दो चुनौतियां हैं, जिनसे निबटने के लिए उन्हें बड़ी समझदारी, रफ्तार और हौसले से काम लेना होगा. पहली तो घरेलू मोर्चे की है. देश की अर्थव्यवस्था फिर भारी चुनौतियों से जूझ रही है. वित्त वर्ष 25 के पहली छमाही के आंकड़े जीडीपी वृद्धि में चिंताजनक मंदी दिखा रहे हैं. दूसरी तिमाही के आंकड़े सात तिमाहियों के निचले स्तर 5.4 फीसद पर आ गए हैं. रेटिंग एजेंसियां वित्त वर्ष 25 के लिए लगभग 7 फीसद की वृद्धि के अपने पहले के अनुमान से औसतन 0.5 फीसद अंक घटा चुकी हैं. देश अभी भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, लेकिन बेहद चिंताजनक दोहरापन भी जुड़ा है. उसकी आधी आबादी की माली हालत तो ठीक-ठाक है, दूसरा आधा हिस्सा बुरी तरह पिछड़ रहा है.
लगभग हर सेक्टर में के आकार की आर्थिक वृद्धि इस दोहरेपन को तेज कर रही है. गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग की आवाजाही के प्रमुख साधन रेलवे में लोगों के सफर करने का आंकड़ा ही लें. यह वित्त वर्ष 19 में कोविड- पूर्व के 8.4 अरब के शिखर से घटकर वित्त वर्ष 24 में 6.8 अरब हो गया है, जो घटती आवाजाही को दर्शाता है. इसी तरह, दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 19 में 2.12 करोड़ के उच्च स्तर से घटकर वित्त वर्ष 24 में 1.79 करोड़ हो गई है. तेज बिक्री वाले उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) में भी मंदी है, खासकर शहरी इलाकों में त्योहारी मौसम में भी बिक्री उछाल नहीं ले पाई. गैर-बराबरी रियल एस्टेट बाजार में भी दिखाई दे रही है. 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले नए घरों की बिक्री में उछाल है, मगर 50 लाख रुपए या उससे कम कीमत के किफायती मकानों की बिक्री में मंदी है. इस सबकी वजह बढ़ती रियल एस्टेट कीमतें, खाद्य पदार्थों की महंगाई और मध्य वर्ग की तनख्वाहों में न्यूनतम बढ़ोतरी बताई जा रही है.
Dit verhaal komt uit de January 15, 2025-editie van India Today Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
