Poging GOUD - Vrij
हमारे राम आ गए
DASTAKTIMES
|February 2024
ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। यह भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। न्याय के पर्याय प्रभु श्रीराम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से बना
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब शुभ मुहूर्त में हाथों में पूजन सामग्री लेकर गर्भगृह की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब वहां मौके पर मौजूद अतिथिगण ही नहीं बल्कि अपने-अपने घरों में बैठकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सजीव प्रसारण देख रहे लोग भावुक हुए जा रहे थे। सभी की भावनायें हिलोरें मार रही थीं और आंखें नम थीं। राम मंदिर में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री हाथ में छत्र और वस्त्र लिए हुए थे। मोदी ने अकेले ही मंदिर में प्रवेश किया।
साल 2024 की सूरज की किरणें सनातन धर्म और उसके अनुयायियों के लिए अपार खुशियां लेकर आयीं। एक ओर जहां करीब 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बालक रूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा निर्माणाधीन भव्य मंदिर के गर्भ गृह में हुई तो वहीं दूसरी ओर पौराणिक और भगवान शिव की नगरी कही जाने वाली काशी यानि वाराणसी यानि बनारस में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद, जिसे कुछ लोग आलमगीर मस्जिद भी कहते हैं, के भीतर भी मंदिर के अवशेष होने की पुष्टि हुई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्ववेश की अदालत द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुगल आक्रांताओं ने मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानवापी में मंदिर का स्ट्रक्चर मिला है। एएसआई की सर्वे रिपोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में जनार्दन, रुद्र और विश्वेश्वर के शिलालेख मिले हैं। रिपोर्ट में महामुक्ति मंडप लिखा है। सनातन धर्मियों के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। नए साल के पहले ही महीने में राम अपनी नगरी अयोध्या में आ गए तो वहीं काशी में 'बाबा' (शिव) मिल गए हैं। अयोध्या में रामलला के जन्म स्थान पर साल 1528 में मुगल बादशाह बाबर के सिपहसालार मीर बाकी ने एक मस्जिद का निर्माण कराया था।

Dit verhaal komt uit de February 2024-editie van DASTAKTIMES.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
