Facebook Pixel भारत-अमेरिका प्रतिरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई | DASTAKTIMES - news - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

भारत-अमेरिका प्रतिरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई

DASTAKTIMES

|

July 2023

भारत विश्व में सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, वहीं सिपरी की 2023 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता देश है, दूसरे स्थान पर फ्रांस और तीसरे स्थान पर अमेरिका है। राफेल फाइटर जेटों की फ्रांस से खरीद के बाद अमेरिका दूसरे से तीसरे स्थान पर चला गया है, लेकिन मजबूत प्रतिरक्षा संबंध दोनों के आपसी संबंधों का मजबूत आधार बने हुए हैं।

- विवेक ओझा

भारत-अमेरिका प्रतिरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिकी यात्रा सामरिक प्रतिरक्षा संबंधों को मजबूती देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही है। दोनों देशों ने कुल पांच समझौतों के जरिए प्रतिरक्षा, आर्थिक सहयोग, इंटेलिजेंस ट्रांसफर, कृषि जैसे मुद्दों पर आगे बढ़ने की बात की है। ये समझौते इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था को एक आर्थिक महाशक्ति बनने और चीनपाकिस्तान जैसे देशों के संदर्भ में अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। वर्तमान वैश्विक शक्ति समीकरण में अमेरिका भी भारत के माध्यम से चीन की बढ़ती आक्रामकता को प्रतिसन्तुलित करना चाहता है, साथ ही अपनी अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के लक्ष्य के साथ भारत के बड़े बाजार का दोहन करना चाहता है। दूसरी तरफ, भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाने का इच्छुक है, जहां अपने पड़ोस में चीन की बढ़ती उपस्थिति से वह चिंतित है। ऐसे में भारत की अमेरिका से सामरिक भागीदारी उसे चीन पर बढ़त बनाने का अवसर दे सकती है। यही कारण है कि व्यापार, वाणिज्य, डिफेंस ट्रेड, हिन्द प्रशांत क्षेत्र के संबंध में दोनों देशों के दृष्टिकोणों में साम्यता देखी जा सकती है।

भारत-अमेरिका के बीच हुआ नया प्रतिरक्षा समझौता

यह सर्वविदित है कि अमेरिका भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार है। अमेरिका ने वर्ष 2016 में ही भारत को मेजर डिफेंस पार्टनर का दर्जा दे दिया था। अब उसी रक्षा साझेदारी को वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय राजनीति की परिस्थितियों को देखते हुए नई मजबूती देने की पहल दोनों राष्ट्रों ने की है। दोनों राष्ट्रों ने माना है कि उनके संबंध केवल क्रेता और विक्रेता के नहीं हैं बल्कि भारत अमेरिका का लगभग हर क्षेत्र में सामरिक साझेदार है। दोनों देशों ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया यूएस यात्रा के दौरान जो प्रतिरक्षा समझौते किए वह हैं- दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पहले समझौते में भारत में निर्मित स्वदेशी विमान तेजस के लिए दूसरी पीढ़ी के जीई-414 जेट इंजन के निर्माण पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत अमेरिका भारत की विमानन पार्ट उत्पादन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तकनीक हस्तांतरण करेगी और इन जेट इंजन के निर्माण में मदद करेगी।

MEER VERHALEN VAN DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Translate

Share

-
+

Change font size