Prøve GULL - Gratis
भारत-अमेरिका प्रतिरक्षा संबंधों को नई ऊंचाई
DASTAKTIMES
|July 2023
भारत विश्व में सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, वहीं सिपरी की 2023 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता देश है, दूसरे स्थान पर फ्रांस और तीसरे स्थान पर अमेरिका है। राफेल फाइटर जेटों की फ्रांस से खरीद के बाद अमेरिका दूसरे से तीसरे स्थान पर चला गया है, लेकिन मजबूत प्रतिरक्षा संबंध दोनों के आपसी संबंधों का मजबूत आधार बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिकी यात्रा सामरिक प्रतिरक्षा संबंधों को मजबूती देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही है। दोनों देशों ने कुल पांच समझौतों के जरिए प्रतिरक्षा, आर्थिक सहयोग, इंटेलिजेंस ट्रांसफर, कृषि जैसे मुद्दों पर आगे बढ़ने की बात की है। ये समझौते इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था को एक आर्थिक महाशक्ति बनने और चीनपाकिस्तान जैसे देशों के संदर्भ में अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। वर्तमान वैश्विक शक्ति समीकरण में अमेरिका भी भारत के माध्यम से चीन की बढ़ती आक्रामकता को प्रतिसन्तुलित करना चाहता है, साथ ही अपनी अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के लक्ष्य के साथ भारत के बड़े बाजार का दोहन करना चाहता है। दूसरी तरफ, भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाने का इच्छुक है, जहां अपने पड़ोस में चीन की बढ़ती उपस्थिति से वह चिंतित है। ऐसे में भारत की अमेरिका से सामरिक भागीदारी उसे चीन पर बढ़त बनाने का अवसर दे सकती है। यही कारण है कि व्यापार, वाणिज्य, डिफेंस ट्रेड, हिन्द प्रशांत क्षेत्र के संबंध में दोनों देशों के दृष्टिकोणों में साम्यता देखी जा सकती है।
भारत-अमेरिका के बीच हुआ नया प्रतिरक्षा समझौता
यह सर्वविदित है कि अमेरिका भारत का प्रमुख रक्षा साझेदार है। अमेरिका ने वर्ष 2016 में ही भारत को मेजर डिफेंस पार्टनर का दर्जा दे दिया था। अब उसी रक्षा साझेदारी को वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय राजनीति की परिस्थितियों को देखते हुए नई मजबूती देने की पहल दोनों राष्ट्रों ने की है। दोनों राष्ट्रों ने माना है कि उनके संबंध केवल क्रेता और विक्रेता के नहीं हैं बल्कि भारत अमेरिका का लगभग हर क्षेत्र में सामरिक साझेदार है। दोनों देशों ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया यूएस यात्रा के दौरान जो प्रतिरक्षा समझौते किए वह हैं- दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पहले समझौते में भारत में निर्मित स्वदेशी विमान तेजस के लिए दूसरी पीढ़ी के जीई-414 जेट इंजन के निर्माण पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत अमेरिका भारत की विमानन पार्ट उत्पादन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तकनीक हस्तांतरण करेगी और इन जेट इंजन के निर्माण में मदद करेगी।
Denne historien er fra July 2023-utgaven av DASTAKTIMES.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size