Facebook Pixel ब्रेन एन्यूरिज्म है जानलेवा सिरदर्द | Sadhana Path - health - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

ब्रेन एन्यूरिज्म है जानलेवा सिरदर्द

Sadhana Path

|

April 2025

ब्रेन एन्यूरिज्म एक प्रकार का सिर दर्द है, जिसमें ब्रेन हैम्ब्रेज जैसी स्थिति बनने लगती है। इस बीमारी में व्यक्ति के मस्तिष्क में खून की नसें कमजोर होने लगती हैं, जिसमें अक्सर डॉक्टर आपको सर्जरी करने की सलाह देते हैं।

- रजनी अरोड़ा

ब्रेन एन्यूरिज्म है जानलेवा सिरदर्द

कुछ अरसे पहले सोशल मीडिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और 'गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को ब्रेन एन्यूरिज्म की खबर काफी सुर्खियों में रही। एमिलिया ने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वो ब्रेन की दो सर्जरी के बाद सामान्य जिंदगी जी रही हैं जबकि जिनपिंग सर्जरी के बिना ही इससे बाहर आए हैं। ब्रेन एन्यूरिज्म गंभीर जानलेवा बीमारी है। सौ में से 3-4 लोगों में यह बीमारी मिल जाती है। इससे पीड़ित 40-45 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु होने की संभावना रहती है।

वैसे तो हर किसी ने कभी न कभी छोटा-मोटा सिरदर्द महसूस किया होगा। ज्यादा भागदौड़ या तनाव के कारण भी सिरदर्द की स्थिति पैदा हुई होगी। लेकिन अगर व्यक्ति को सिर में इतना तेज दर्द हो कि उसे लगे मानो सिर ही फट जाएगा। साथ ही गर्दन भी अकड़ी हुई महसूस हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि व्यक्ति ब्रेन एन्यूरिज्म का शिकार हो सकता है।

क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म

ब्रेन एन्यूरिज्म दिमाग में मौजूद खून की नसों की कमजोरी है। ब्रेन के अंदर मौजूद नसें घुमावदार मोड़ लिए होती हैं। दिल की धड़कनों से आता खून का फ्लो नसों के घुमावदार मोड़ पर दवाब डालता है जिससे नसों की वॉल कमजोर हो जाती है। कमजोर पड़ी नस फूल जाती है और कई बार बाहर की तरफ छोटे-से गुब्बारे की तरह फूल जाती है। यह गुब्बारा धीरे-धीरे बड़ा होता जाता है, लेकिन फटता नहीं है। ऐसे एन्यूरिज्म दिमाग को दबाने लगते हैं। वो जिस हिस्से को दबाते हैं, उसके फंक्शन में दिक्कत आती है और मरीज को तेज सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

कई मामलों में एन्यूरिज्म के लक्षणों को सिरदर्द मानकर अनदेखी करने और समुचित उपचार न किए जाने पर देरी हो जाती है। एन्यूरिज्म गुब्बारा फट भी जाता है, जिसकी वजह से ब्रेन में इंटरनल हैमरेजिक ब्लीडिंग हो जाती है। केवल एक-तिहाई मरीज ही सही समय पर अस्पताल पहुंच पाते हैं जिनका उपचार हो पाता है। कुछ मरीजों की तुरंत मौत हो जाती है, जबकि कुछ मरीज सही समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण कोमा में चले जाते हैं।

imageक्या है कारण

  • ब्लड प्रेशर लंबे समय से कंट्रोल में न होना।

MEER VERHALEN VAN Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

हिंदुत्व की पहचान संस्कार

संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।

time to read

9 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र

वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।

time to read

5 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व

हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।

time to read

14 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत

कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।

time to read

8 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

अध्यात्म की यात्रा

आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे

कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

शांति के क्षण

सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आत्मसंयम का अभ्यास

प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद

अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !

time to read

3 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size