Poging GOUD - Vrij
मंत्र शक्ति का वैज्ञानिक रहस्य
Sadhana Path
|April 2025
मंत्रों का जाप करने से भटका मन एकाग्र तो होता ही है साथ ही साथ शरीर को एक दिव्य ऊर्जा भी प्राप्त होती है। मंत्र शक्ति के इस रहस्य को आइए जानते हैं लेख से।
आप अपने आस-पास नित्य प्रति देखते हैं किसी की झोली में फूल भरे हुए हैं, किसी की झोली में कांटे ही कांटे हैं। एक व्यक्ति को मखमल के बिस्तर पर नींद नहीं आती, एक कांटों की सेज पर चैन की नींद सो रहा है। किसी को जहरीले सर्प ने काट लिया फिर भी जीवित बच गया, किसी का एक छोटी-सी चींटी ने नाम निशान मिटा दिया। कोई समुन्द्र के किनारे खड़ा होकर भी प्यासा है, कोई एक बूंद से अपने मन को तृप्त कर लेता है, कोई जीवन भर पूजा-पाठ करके भी ज्ञान की प्राप्ति नहीं कर पाता तो किसी को मिट्टी से मोती, पत्थर से परमात्मा मिल जाता है।
इसका एक ही कारण है कि पहले भाग्य बनता है फिर शरीर मिलता है, मानव को इस जन्म में अपने पूर्वजन्म के कर्मों अनुसार ही जाति, कुल, विध, पद, धन, सुख-दुख, लाभ-हानि, जय-पराजय, यश-अपयश आदि प्राप्त होते हैं। पूर्व जन्म में हमने जैसे कर्म किए हैं इस जन्म में हमें वैसे ही फल की प्राप्ति होगी। तभी तो कहा है कि 'समय से पहले भाग्य से अधिक कुछ नहीं मिलता'।
आप भी अपनी झोली फूलों से भरना चाहते हैं तो चिंता मत कीजिए चिंतन कीजिए, असंभव शब्द मूर्खों के शब्द-कोश में होता है। मंत्र का जप भाग्य के लिखें हुए को मेटनें में सक्षम है, जगह जब गन्दी हो जाती है तो साफ हो सकती है।
मन मोहन भाग्य रेखा मेट सके ना राम। मंत्र की शक्ति से सम्भव जपो सुबह और शाम।।
मंत्र साधना से अन्दर की सोई हुई चेतना को जागृत किया जा सकता है। आन्तरिक शक्ति का विकास करके महान बना जा सकता है। मंत्र के जाप से मन की चंचलता नष्ट हो जाती है। जीवन संयमित बनता है। स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। एकाग्रता प्राप्त होती है। 'मननात त्रायते इति मंत्रा' मनन करने पर जो रक्षा करे उसे मंत्र कहते हैं।
एक प्रकार से विशेष शब्दों का समूह जप करने पर मन को एकाग्र करके अभिष्ट फल की प्राप्ति कराएं उसे मंत्र कहते हैं। भगवान श्रीराम, शबरी को कहते हैं-
मंत्र जाप मम दृढ़ विश्वासा। पंचम भजन सो वेद प्रकाशा।
मेरे (राम) मंत्र का जाप और मुझमें दृढ़ विश्वास यह पांचवीं भक्ति है, जो वेदों में प्रसिद्ध है।
मंत्र शक्ति के द्वारा ही लक्ष्मणजी ने सीताजी की कुटी के चारों तरफ जमीन पर एक रेखा, सीताजी की रक्षा के लिए खींची थी जिसे मायावी रावण भी नहीं लांघ पाया था।
Dit verhaal komt uit de April 2025-editie van Sadhana Path.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sadhana Path
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
