Facebook Pixel मिहिर की पूंछ | Champak - Hindi - children - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

मिहिर की पूंछ

Champak - Hindi

|

March Second 2025

मिहिर केवल 9 साल का था, लेकिन अपनी तेज बुद्धि और मजेदार अंदाज के लिए वह जाना जाता था. उस की एक बुरी आदत थी कि वह बड़े-बड़े वादे करता था, लेकिन उन्हें कभी निभाता नहीं था.

- अलका जैन

मिहिर की पूंछ

'मैं तुम्हें किताब ला कर दूंगा' या 'मैं इस में तुम्हारी मदद करूंगा' ऐसे वादे वह हमेशा करता था, लेकिन कभी उन्हें पूरा नहीं करता था. उस की इस आदत से सभी दोस्त उस पर भरोसा करने से कतराते थे. हालांकि मिहिर को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि वादे तोड़ना बुरी बात है.

मिहिर की पसंदीदा जगह उस के स्कूल के पास वाली झील का किनारा था. उसे ठंडी हवा और शांत पानी बहुत पसंद था. एक दिन जब वह वहां बैठा बोतल से जूस पी रहा था, तो झाड़ियों से एक सफेद गोलमटोल खरगोश निकला.

उस ने देखा खरगोश शरारती अंदाज में मिहिर की ओर उछला और बोला, "क्या तुम मुझे थोड़ा जूस दोगे, प्लीज?"

मिहिर की आंखें हैरानी से चौड़ी हो गईं और वह बोला, "तुम... तुम बात कर सकते हो क्या?”

खरगोश ने सिर हिलाया और बोला, "हां, मैं बात कर सकता हूं. मुझे बहुत प्यास लगी है, इसलिए कृपया अपना जूस मेरे साथ बांटो."

मिहिर दंग रह गया, लेकिन किसी तरह बोला, "झील का पानी साफ है. तुम उसे क्यों नहीं पीते?"

खरगोश ने उत्तर दिया, "मैं हर रोज झील का पानी पीता हूं, जो काफी उबाऊ है. इसीलिए मैं तुम से विनम्रतापूर्वक पूछ रहा हूं. कृपया मुझे भी थोड़ा सा जूस पिला दो."

मिहिर ने बेमन से अपना जूस खरगोश को दे दिया, उस ने तुरंत उसे पूरा पी लिया.

इस से पहले कि मिहिर कुछ कह पाता, उस की पीठ में खुजली होने लगी और जैसे ही उस ने खुजलाने के लिए हाथ बढ़ाया, उस की उंगलियां किसी रोएंदार चीज को छू गईं. उस ने पलट कर देखा और चौंक गया, उस की पीठ के निचले हिस्से पर एक लंबी, झबरीली पूंछ निकल आई थी.

"मेरी पूंछ निकल आई है, यह कैसे हुआ?” मिहिर चिल्लाया.

खरगोश हंसते हुए बोला, "यह मेरी जादुई ताकत है. जो कोई मेरी मदद करेगा, उसे बदले में पूंछ मिलेगी."

मिहिर की आंखें भर आईं, “लेकिन मुझे पूंछ बिलकुल भी पसंद नहीं है, मैं जानवरों के चित्रों में भी पूंछ नहीं बनाता. मैं अपने सहपाठियों का सामना कैसे करूंगा? मैं अपनी मां से क्या कहूंगा? मैं ने तुम्हारी मदद की, फिर तुम ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया,” उस ने सिसकते हुए कहा.

MEER VERHALEN VAN Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size