Facebook Pixel एल्सा पर दोष | Champak - Hindi - children - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

एल्सा पर दोष

Champak - Hindi

|

February First 2025

जैसे ही कृति स्कूल से घर आई, उस के गोल्डन रिट्रीवर एल्सा ने उत्साह से भौंकना शुरू कर दिया. वह खुशी से गोलगोल घूम कर अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया और उस ने कृति के चेहरे को चाटने की कोशिश की.

- वंदना गुप्ता

एल्सा पर दोष

कृति ने हंसते हुए कहा, “मैं समझ गई एल्सा, तुम मुझे बहुत मिस किया. एल्सा, मैं ने भी तुम्हें काफी याद किया. आज वैलेंटाइन डे है और मेरे पास तुम्हारे लिए एक खास गिफ्ट है."

उस ने अपने बैग में हाथ डाला और एक चबाने वाला खिलौना निकाला तथा उसे एल्सा को दे दिया. उस ने उसे अपने मुंह में दबा लिया और अपनी पसंदीदा जगह पर बड़ी अलमारी के नीचे बैठ गया. यह देख कर कृति को याद आया कि कुछ महीने पहले उन के घर पर क्या हुआ था.

एक सुबह अवि चिल्लाया, "मां, मुझे स्कूल के लिए देर हो रही है और एक मोजा नहीं मिल रहा है."

“कृति, कृपया अपने भाई की मोजे ढूंढ़ने में मदद करो. मैं तुम्हारा लंच पैक करने में व्यस्त हूं,” मां ने रसोई से आवाज लगाई.

उन की घरेलू सहायिका मंजू, जो एल्सा की आदतों से भलीभांति परिचित थी, उस ने कहा, "मैं ने बड़ी अलमारी के नीचे एक मोजा देखा."

imageअवि ने बड़ी अलमारी के नीचे हाथ डाला और अपना मोजा निकाला, लेकिन जैसे ही उस ने उसे पहनना शुरू किया, वह चिल्लाया, "इस में तो एक बड़ा छेद है, मैं इसे कैसे पहन सकता हूं?"

मां रसोई से बाहर आईं और उन के लंचबौक्स टेबल पर रख दिए. फिर उस ने मोजा लिया और उसे एल्सा को दिखाया और डांट कर कहा, "एल्सा, क्या तुम ने इसे चबाया? शरारत करना बंद करो, नहीं तो मैं तुम्हें सजा दूंगी."

गुस्से में अपना नाम सुन कर एल्सा ने अपनी दुम पैरों के बीच दबा ली और बिस्तर के नीचे भाग गया.

अवि ने दूसरी जोड़ी के मोजे पहने और स्कूल के लिए निकल गया.

अगले दिन पापा मेज पर कागज फैलाए बैठे थे और बेचैनी से कुछ खोज रहे थे.

"बच्चो, क्या तुम ने मेरी नीली फाइल देखी है? मैं ने उसे यहीं रखा था,” उन्होंने कृति और अवि से पूछा.

"नहीं पापा," उन्होंने जवाब दिया और फाइल को खोजना शुरू कर दिया.

"मुझे वहां नीचे कुछ नीला सा दिखाई दे रहा है," मंजू ने बड़ी अलमारी की ओर इशारा करते हुए कहा.

अवि ने अपना हाथ अलमारी के नीचे डाला और फटे हुए कागजों का गुच्छा और तहसनहस किया नीला फोल्डर निकाला. "ये सब फटे हुए हैं," वह चिल्लाया.

MEER VERHALEN VAN Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size