Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

सॉरी

Grehlakshmi

|

August 2025

अपर्णा के प्रति सास-ससुर का यह प्रेम अकारण नहीं था। ब्याह कर आने के बाद अपर्णा ने इस घर के पोर-पोर में खुशियों के फूल जो खिला दिए थे। अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था।

- सरस्वती रमेश

सॉरी

अपर्णा पूरे पांच साल बाद ससुराल आई थी आज। मायके से आते वक्त रास्ते भर सोचती रही थी कितना बदल गया होगा वह घर, जिसमें छह साल रहकर निकली थी। लेकिन जब 'घर' पहुंची तो देखा दरवाजे, सांकल, पर्दे, पेंट सब कुछ बिल्कुल वैसे के वैसे। अपर्णा की नजर दीवार पर लगे उसके पैर के छाप पर पड़ी। पहली बार जब उसने इस घर में कदम रखे थे तो सासू मां ने उसे घर की लक्ष्मी कहकर आरती उतारी और उसके पैरों को रंगों से भरी थाल में भिगो कर उसके छाप सफेद तख्त पर ले लिए थे। बाद में उन्हें वहीं सामने के हॉल में खूंटी पर मेढ़ा कर टांग दिया था। कितना उल्लास, रौनक और चहलपहल से भरा हुआ था वह दिन। और आज ! घर में पसरे मातम भरे सन्नाटे में उसकी स्मृतियां तार-तार हो गई।

अपर्णा पर नजर पड़ते ही बलदेव पुरोहित हुलस कर लपके। जैसे कितने दिनों से उसकी ताक में चौखट पर नजरें गड़ाएं बैठे हों। बिना एक शब्द कहे उसे पकड़ अपने कमरे में ले गए। वहां पलंग पर उनकी धर्मपत्नी सवितादेवी निढाल पड़ी थीं।

'आंखें खोलो विजय की मां, देखो तो कौन आया है?' बलदेव ने सयास अपने चेहरे पर मुस्कान लाते हुए कहा। अपने भीतर की सारी ऊर्जा को खींच चेहरे पर एकत्र करते हुए सविता देवी ने आंखें खोल दीं।

'कौन ? तुम आ गई बहू !' सविता देवी के होठ बुदबुदाए तो अपर्णा ने भी अपना हाथ उनके हाथ में रखकर उसे कसकर पकड़ लिया।

'जी, मां जी।'

मरते हुए को हाथों का संबल भी कई बार मौत के द्वार से वापस खींच लाता है। जैसे अभी-अभी सविता देवी अपनी बहू के स्पर्श से मौत के रास्ते पर बढ़ते-बढ़ते कुछ पल को ठहर सी गई थी।

'कब से तुम्हारी राह देख रही थी बहू।' सविता देवी ने एक कराह के साथ अपर्णा की हथेलियों को दबा दिया।

अपर्णा की ननद रीना कल ही दिल्ली से कानपुर आ गई थी। बेटा विजय कई दिनों से कामकाज छोड़ दिन-रात मां की सेवा में ही लगा रहता था। लेकिन सविता को तो जैसे अपर्णा के सिवा कोई नाम ही नहीं सूझता था। जब से बिस्तर पर पड़ी एक ही रट लगा लिया। 'मेरी बहू को वापस लाओ। मुझे बहू से मिलना है।'

'भाभी अब आप आ गई हो तो देखना मां कैसे ठीक होती हैं।' रीना ने एक झूठी दिलासा अपर्णा की ओर लुढ़काकर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाना चाहा।

अपर्णा ने भी एक संक्षिप्त मुस्कान से पिछले पांच वर्षों से पड़ी धुंध छांटने का प्रयत्न किया।

FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र

सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत

हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना

कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट

सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट

दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री

वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान

सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास

शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size