Prøve GULL - Gratis
क्यों हो जाते हैं अक्सर बच्चे स्कूल असेंबली में बेहोश
Grehlakshmi
|April 2025
कई बार सुबह नाश्ता न करने पर बच्चे, स्कूल असेंबली के दौरान बेहोश होकर गिर जाते हैं। कुछ में यह दिक्कत लगातार बनी रहती है, डॉ. इसकी वजह नकसीर आना, खून की कमी या पीरियड्स कैम्प इत्यादि बताते हैं। यदि आपका बच्चा भी इससे जूझ रहा है तो इन बातों का ध्यान रखें।
हर स्कूल में असेंबली के दौरान बच्चों को काफी देर तक खड़ा रहना होता है। कई बार हम देखते हैं कि इस दौरान कुछ बच्चे गिरकर बेहोश हो जाते हैं। हालांकि, थोड़ी देर में बच्चे को होश आ जाता है। ऐसा दरअसल इसलिए होता है कि देर तक खड़े रहने से ब्लड का फ्लो प्रभावित हो जाता है। इससे शरीर में ब्लड कम पहुंचता है। कई बार यह मौत का भी कारण बन सकता है। जानते हैं कि आखिर क्यों है ज्यादा देर तक खड़े रहना नुकसानदायक।
क्या होता है ज्यादा देर तक खड़े रहने से
जब हम एक ही जगह पर एक ही पोजीशन में बहुत देर तक खड़े रहते हैं तो पैरों का मूवमेंट नहीं होने से हमारा ब्लड ऊपर से नीचे की और बहने लगता है। इस कारण सारा ब्लड ब्रेन से नीचे पैरों की तरफ चला जाता है और हमारे मस्तिष्क में खून की कमी हो जाती है। कई बार इस वजह से व्यक्ति गिरकर बेहोश हो जाता है। जब वो नीचे गिर जाता है तो फिर से उसका ब्लड फ्लो सही हो जाता है और उसको होश आ जाता है। लेकिन अगर आप उसको गिरने से रोक देते हैं और उसी पोजीशन में पकड़े रहते हैं तो इससे उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
स्कूल असेंबली में बेहोशी के मुख्य कारण-
पैरों में हरकत न होना
हम देखते हैं जो बच्चे चंचल होते हैं और असेंबली के दौरान भी इधर-उधर देखते रहते हैं, हिलते-डुलते रहते हैं उन्हें कभी भी कोई समस्या नहीं होती है। क्योंकि वो थोड़ी-थोड़ी देर में पैरों को इधर-उधर हिलाते रहते हैं। इससे पैर की काफ मसल्स यानी पिंडलियों की मांसपेशियां रक्त को ऊपर की ओर धकेलती रहती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर होता रहता है। पैरों में हरकत नहीं होने से वेरीकोज वेंस और डीप वेन थ्रोम्बोसिस का खतरा बढ़ सकता है।
पानी की कमी
Denne historien er fra April 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

