Prøve GULL - Gratis
कमाल एक हार का...
Grehlakshmi
|March 2025
शादी के लगभग एक साल होने जा रहा था पर अनुपम ने कभी एक नाक का कील भी लाकर उसे नहीं दिया था। शुरू से ही सुनंदा को सजने-संवरने का बहुत शौक था।
सुनंदा एक सुलझे विचारों वाली महत्वाकांक्षी लड़की थी। बचपन से ही उसका सपना था कि वह नौकरी कर आत्मनिर्भर बने और निम्नमध्यमवर्गीय जीवन से छुटकारा पाए। उसके पिता अंजनी बाबू नगर पालिका में अकाउंटेंट थे इसलिए अपनी चार-चार बेटियों के लिए ज्यादा सुविधा नहीं जुटा पाते थे। पढ़ने की अच्छी सुविधा नहीं होने पर भी सुनंदा अपनी मेहनत और लगन से ऊंचे मुकाम हासिल करने के सपने देखती। वही अंजनी बाबू को एक ही धुन लगी रहती, नौकरी से अवकाश प्राप्त करने के पहले चारों बेटियों का ब्याह करवा दे।
सुनंदा बड़ी थी इसलिए उसके बीए करते ही उसके लिए अच्छे घर वर की तलाश में जुट गए। सुनंदा नो बीए करते ही बीएड में एडमिशन ले लिया और जल्द ही वह काफी अच्छे नंबरों से बीएड पास भी कर ली किंतु अंजनी बाबू अपनी इस अबाध्य सुंदरी, सर्वगुण सम्पन्न लड़की के लिए एक अदद सरकारी नौकरी वाला वर नहीं ढूंढ़ पाए। कम दहेज और निम्नमध्यमवर्गीय हैसियत के कारण खोटे शिक्के की तरह शादी के बाजार से लोग रिजेक्ट कर रहे थे।
अंततः थक हार कर उन्होंने अनुपम से जो एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट था उसकी शादी तय कर आए। शादी के बाद सुनंदा अपने सारे सपनों की गठरी संभाले और एक आशा मन में दबाए अपने ससुराल आ गई कि उसके जो सपने अपने मायके में अधूरे रह गए थे, ससुराल में पति के सहयोग से पूरा कर लेगी, लेकिन कहते है न 'तेरे मन कुछ और है विधना के कछु और।'
ससुराल के हवा का रूख पूरी तरह उसके सोच के विपरीत था। एमए तक की पढ़ाई किसी तरह पूरी करने वाला अनुपम अपने उस छोटी सी नौकरी से ही संतुष्ट था और नहीं चाहता था कि उसकी बीवी उससे ज्यादा कमा कर, समाज और परिवार में उसकी किरकिरी करवाए। रूढ़िवादी मानसिकता के उसके ससुराल के लोग परंपराओं और संस्कार के नाम पर घर की औरतों पर ढेर सारी पाबंदियां लगा रखी थी। बड़ों का फैसला चाहे कितना भी अन्यायपूर्ण हो सभी को मानना पड़ता था। जब सुनंदा ने अपनी नौकरी करने की बात की तो ससुर जी ने साफ इनकार कर दिया। अनुपम भी पत्नी का साथ देने के बदले उसके विरोध में खड़ा हो गया। 'जितना कमाता हूं उतने में ही जीना सीखो। इस घर की बहुएं घर से बाहर निकल कर काम नहीं करती हैं।'
Denne historien er fra March 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

