Prøve GULL - Gratis
मेकअप करने के बाद आता है पसीना तो ये नुस्खे आएंगे काम
Grehlakshmi
|March 2025
गर्मियों में मेकअप के बाद अक्सर पसीना आता है, जिससे चेहरा काला दिखाई देने लगता है। इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे गर्मियों में भी आपका मेकअप काफी फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा।
र्मियों में खासकर भारत में, जहां तापमान बहुत बढ़ जाता है और हवा में नमी होती है, मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखना बड़ा भारी काम हो सकता है। गर्मी के मौसम में पसीने और अधिक तापमान के कारण मेकअप आसानी से पिघलने लगता है। इसकी वजह से गर्मियों में कई महिलाएं दोपहर में बाहर जाने से कतराती हैं। धूप व पसीने की वजह से मेकअप पैचेस में बदल जाता है। यदि आप मेकअप करते हुए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें, तो इससे मेकअप खराब होने से बचाया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि आपको अपने मेकअप रूटीन में क्या बदलाव करने चाहिए जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
मेकअप से पहले की तैयारी सही स्किनकेयर रूटीन
मेकअप लगाने से पहले आपकी त्वचा को ठीक से तैयार करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले, चेहरे को अच्छे से धोकर एक हल्का ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। यदि आप चाहती हैं कि गर्मियों में आपका मेकअप खराब न हो तो इसके लिए आप सही प्राइमर का इस्तेमाल करें। एक अच्छा प्राइमर आपके चेहरे के मेकअप के ऑयल को नियंत्रित करने का काम करता है। इस समय आप तैलीय त्वचा के लिए बनाए गए प्राइमर को इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑयल-फ्री फाउंडेशन
गर्मियों में भारी फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह जल्दी पिघल सकता है। इसके बजाय हल्का फाउंडेशन बीबी क्रीम, या टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये त्वचा पर हल्के होते हैं और इससे पसीना नहीं आता है। यदि आप पसीने से बचने के लिए फाउंडेशन लगाना चाहते हैं, तो ऑयल फ्री और लॉन्ग लास्टिंग फाउंडेशन का चुनाव करें, जो 8-12 घंटे तक टिक सके।
Denne historien er fra March 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

