Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

क्यों और कैसे होता है वायरल बुखार

Grehlakshmi

|

August 2023

जब भी मौसम बदलता है तो वायरल फीवर बहुत तेजी से फैलना शुरू हो जाता है, खासकर बच्चों को खांसी-जुकाम सबसे पहले होता है। वायरल फीवर से बचाव के लिए पेरासिटामोल के अतिरिक्त आप कुछ घरेलू चीजों का प्रयोग भी कर सकते हैं लेकिन पहले समझिये कि क्यों होता है वायरल फीवर।

क्यों और कैसे होता है वायरल बुखार

वायरल फीवर सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, यह एक प्रकार का संक्रमण है जो मौसम बदलने के दौरान सबसे अधिक होता है। इनमें से अधिकतर संक्रमण खुद तक ही सीमित होते हैं अर्थात वे अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हम कहना चाहते हैं कि वायरस गंभीर बीमारियां पैदा नहीं कर सकते। डेंगू बुखार, चिकनगुनिया और जापानी इन्सेफेलाइटिस भी वायरस के कारण ही होते हैं। हालांकि, साधारण वायरल बुखार के जो आम लक्षण हैं, उन्हें घर पर ही स्वयं कुछ देखभाल के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।

लक्षण

वायरल संक्रमण की पहचान में आने वाले शुरुआती लक्षण अक्सर थकान और बदन दर्द होता है। उसके बाद बुखार की शुरुआत होती है। ज्यादातर मामलों में बुखार के साथ-साथ श्वसन संबंधित लक्षण जैसे गले में खराश, नाक का बहना, नाक का जाम होना और आंखे लाल होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। सिरदर्द भी वायरल संक्रमण का एक आम लक्षण है। कुछ मामलों में उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। ये लक्षण आमतौर पर, तीन से सात दिन में ठीक हो जाते हैं, हालांकि थकान लंबे समय तक बनी रह सकती है। अगर बुखार इस समय सीमा के भीतर ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है।

जांच

अधिकतर समय आपके चिकित्सक बुखार के वायरल होने की पहचान सिर्फ लक्षणों के आधार पर करते हैं और इसके लिए कोई विशेष परीक्षण की आवश्यकता नहीं होती। कभी-कभी, जीवाणु संक्रमण का पता लगाने के लिए कुछ रक्त परीक्षण, थूक का कल्चर आदि की आवश्यकता हो सकती है।

इलाज 

• बुखार और बदन दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लामेट्री दवा (एनएसएआईडी) या एसिटामिनोफेन (पेरासिटामोल) का इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी-कभी बुखार को कम करने के लिए दोनों के संयोजन को लेने की जरूरत पड़ सकती है।

• बच्चे, बुजुर्ग या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित रोगी को चिकित्सक की सलाह के बगैर किसी भी दवा को लेने की सलाह नहीं दी जाती

• पेट के अल्सर या गुर्दे की बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिलाओं और एस्पिरिन से एलर्जी वाले लोगों को इबुप्रोफेन लेने से बचना चाहिए।

FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र

सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत

हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी

रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना

कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट

सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट

दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री

वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान

सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।

time to read

4 mins

November 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास

शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।

time to read

3 mins

November 2025

Translate

Share

-
+

Change font size