Prøve GULL - Gratis
समावेशी डिजिटल तंत्र की जरूरत
Jansatta
|September 13, 2025
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा था कि ई-गवर्नेंस, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रणालियों तक समावेशी डिजिटल पहुंच आम व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का एक हिस्सा है। मगर कई अड़चनें ऐसी हैं, जो डिजिटल क्रांति का लाभ आम जनता तक पहुंचने के रास्ते में मुश्किलें पैदा करती हैं।
कुछ समय पहले सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा था कि ई-गवर्नेंस और कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रणालियों तक समावेशी डिजिटल पहुंच आम व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का एक हिस्सा है। मामला तेजाब हमले के एक पीड़ित और दृष्टिबाधित व्यक्ति की ओर से दायर याचिकाओं से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाया था कि देश के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में तमाम योजनाएं और सेवाएं ऐसी हैं, जिनमें बायोमीट्रिक पहचान से जुड़ी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ उन जैसे लोग इसलिए नहीं उठा पा रहे हैं, क्योंकि चेहरे के घावों, चोटों के निशान या दृष्टिबाधित होने पर तकनीकी बाध्यताओं के कारण वे अपना पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं। चूंकि इन लोगों की डिजिटल पहचान अंकित नहीं हो पाती है या फिर डिजिटल पहचान की जांच में ये लोग नाकाम रहते हैं, इसलिए बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं में उनकी पहुंच सुनिश्चित नहीं हो पाती है। ऐसे में उनके साथ सतत डिजिटल सेवाओं के मामले में भेदभाव हो रहा है।
सर्वोच्च अदालत का फैसला अपने आप में काफी तार्किक और सुविचारित है। मगर अभी भी हमारे देश और समाज में कई चीजें ऐसी हैं, जो डिजिटल क्रांति का लाभ आम जनता तक पहुंचने के रास्ते में मुश्किलें पैदा करती हैं। जैसे कि तकनीक की सही जानकारी न होना और भाषा की बाध्यता। इस कारण बहुत से लोग डिजिटल सेवाओं का फायदा उठाना तो दूर, उल्टा इसके जरिए फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं। हाल में ऐसी कई रपट सामने आई हैं, जिनमें तथ्यों पर आधारित दावा किया गया है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में बुजुर्गों की संख्या काफी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि वे तकनीक के कम जानकार हैं, लेकिन बैंकिंग आदि तमाम सहूलियतें पाने के लिए उन्हें विवशता में डिजिटल तकनीकों का उपयोग करना पड़ता है।
Denne historien er fra September 13, 2025-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta Delhi
सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण प्रधानमंत्री का जवाब स्थगित
मिलने और आठ विपक्षी सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।
2 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
तीन बार की उपविजेता दिल्ली आरसीबी की निगाह दूसरी बार खिताब जीतने पर
लीग चरण में खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके उत्साह से लबरेज रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी जबकि पिछले तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में हार के मिथक को तोड़ने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
1 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर
हाल के वर्षों में भारतीय खेल संघों में आंतरिक कलह और राजनीतिक दखलंदाजी इतनी बढ़ गई है कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है।
3 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
फाइनल में भारत का बांग्लादेश से होगा सामना
भारत की अंडर-17 महिला टीम ने बुधवार को सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के अपने अंतिम राउंड-राबिन मैच में भूटान को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना बांग्लादेश से होगा।
1 min
February 05, 2026
Jansatta Delhi
तुर्की एअरलाइंस का विमान आपात स्थिति में उतरा
तुर्की एअरलाइंस के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात परिस्थितियों में उतरा।
1 min
February 05, 2026
Jansatta Delhi
सिर्फ नाम का ही नहीं, प्रतिनिधित्व का भी है विश्व कप
पता ही नहीं चला और आइसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत के लगभग दो दशक पूरे करने के करीब आ पहुंचे हैं।
3 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
पुनरीक्षण में काटे जा रहे हैं मतदाताओं के नाम
सीट पर बैठ गईं।
3 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
कारोबारी से 3.76 करोड़ की ठगी, छह गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर संपत्ति कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1 mins
February 05, 2026
Jansatta Delhi
फल और सब्जियों पर शुल्क को शून्य करेगा भारत : यूएसटीआर
भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे कि 'फल' और 'सब्जियों' पर शुल्क को घटाकर शून्य फीसद कर देगा।
1 min
February 05, 2026
Jansatta Delhi
हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव की याचिका खारिज की
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामलों में जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई समय सीमा को बढ़ाने से बुधवार को इनकार कर दिया।
1 min
February 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
